LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

राजद के सरकार के समय में बने कई पुल हो रहे हैं ध्वस्त, अब उनका पाप हमारे माथे पर आ गया है, कैमूर में बोले मंत्री डॉ प्रेम कुमार

राजद के सरकार के समय में बने कई पुल हो रहे हैं ध्वस्त, अब उन

KAIMUR : कैमूर पहुंचे बिहार सरकार की वन,पर्यावरण एवं सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार एक बार फ़िर राजद हमला बोलते हुए कहा कि उनके समय में बने हुए पुल पुलिया ध्वस्त हो रहे हैं क्योंकि उन्होंने पुल तो बना दिया लेकिन उसका मेंटेनेंस पॉलिसी नहीं बनाया, जिसके कारण आज पूल टूट रहे है,और उनके पाप अब हमारे माथे पर आ गया है। हमारी सरकार लगातार दोषी अभियंताओं, ठेकेदारों पर कार्रवाई कर रही है।

बता दें कि इस समय जो बिहार में जो पुल गिरने सिलसिला जारी है वह अपने आप में सवाल खड़ा किया है। इसके साथ ही चर्चा का विषय बना हुआ है,जो कि बिहार के कई जिलों में अबतक कई पुलें गिरकर पानी में समां गया है, जो एक जांच का विषय बना हुआ है, इसको लेकर बिहार में सरकार कई पुलों को बैन लगा दिया है और कई पुलों पर भारी वाहनों के जानें पर भी रोक लगा दी गई है। वहीं कैमूर मे आए पर्यावरण एवं सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार से जब इस विषय पर सवाल किया गया तो उन्होंने एक बड़ा ही बयान दे दिया और राजद का पाप बतायाय़

मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि बिहार में जो भी पुल राजद सरकार के समय में बना था आज वह सभी पुल गिरकर टूट रहा है, यह उस समय की राजद सरकार में पुलों का मेंटनेंस और सही तरह से रख रखाव के कारण आज नतीजा यह है कि उस राजद की सरकार में बना सभी पुल गिरकर ध्वस्त हो रहा जिसका पाप आज हम लोगों के सिर पर आ रहा है, किसको लेकर हमारी सरकार लगातार जांच करा रही है और दोषी ठेकेदारों और अभियंताओं पर कार्यवाई कर रही है,और आगे हम लोग जल्द ही पुल मेंटेनेस पॉलिसी लाएंगे जिसपर काम चल रहा है ।

REPORT - DEVBRAT TIWARI