LATEST NEWS

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

  • Bihar NCP
  • Bihar NCP: पटना में NCP शरदचंद्र पवार की सियासी बैठक, राहत कादरी ने NDA सरकार पर उठाए

  • Bihar Police
  • Bihar Police: बिहार पुलिस को अलविदा कहेंगे DGP जितेंद्र कुमार, RPF के नए महानिदेशक का संभालेंगे पद

  • Patna  Liquor seizure
  • Patna Liquor seizure:पटना में शराब तस्करी का खुलासा, कार से 249 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

  • IAS Kumar Ravi
  • IAS Kumar Ravi: कौन हैं IAS कुमार रवि, जिनकी तुलना महाराष्ट्र के चर्चित IAS तुकाराम मुंडे से हो

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के बीच होगा 'LOVE & WAR' संजय लीला भंसाली की नई फिल्म की हुई घोषणा

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के बीच होगा 'LOVE & WA

DESK : अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दौरान एक साथ नजर आए रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल अब जल्द ही लव एंड वार करते हुए नजर आएंगे। आज फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज निर्देशकों में शामिल संजय लीला भंसाली ने अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है। फिल्म का नाम लव एंड वार रखा गया है। जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के तीन दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। फिल्म को अगले साल क्रिसमस पर रिलीज किया जाएगा। आज फिल्म के पोस्टर के साथ इसकी अधिकारिक घोषणा की गई।

आलिया भट्ट और रणबीर के साथ दूसरी फिल्म

संजय लीला भंसाली के साथ रणबीर कपूर की यह दूसरी फिल्म होगी। रणबीर ने अपना डेब्यू संजय लीला भंसाली की सांवरियां से की थी। वहीं आलिया भट्ट ने संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी में काम किया था। ब्रह्मस्त्र के बाद यह दूसरी फिल्म होगी, जब रियल लाइफ की रील लाइफ में भी साथ नजर आएगी।  जबकि विकी कौशल की संजय लीला भंसाली के साथ यह पहली फिल्म होगी। 

फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए विक्की कौशल ने इस्टाग्राम पर लिखा है कि "एक अनंत सिनेमा का सपना सच हो गया है।" बता दें कि संजय लीला भंसाली को वो निर्देशक माना जाता है जिनके साथ हर एक्टर काम करना चाहता है। पोस्टर की बात करें तो इस पर तीनों फिल्ममेकर्स के नाम के ऊपर उनके साइन नजर आ रहे हैं और पोस्टर के कोने पर संजय लीला भंसाली फिल्म्स का लोगो है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिर आएंगे साथ

इस फिल्म को साल 2024 की शुरुआत में संजय लीला भंसाली की तरफ से किया गया एक बहुत बड़ा ऐलान माना जा रहा है। हिंदी सिनेमा को देवदास, पद्मावत, गंगूबाई काठियावाड़ी, ब्लैक और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्में दे चुके संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

NSIT
Nsmch