LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

दिल्ली की तरह अब जयपुर में भी बेसमेंट हादसा, पानी के जमाव के कारण बिहार के युवक- युवती सहित तीन की मौत, सीएम नीतीश ने जताया शोक

दिल्ली की तरह अब जयपुर में भी बेसमेंट हादसा, पानी के जमाव के

JAIPUR : दिल्ली के बेसमेंट में संचालित कोचिंग सेंटर  में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत का मामला अभी थमा भी नहीं है कि अब जयपुर में भी ऐसी ही घटना सामने आई है। यहां एक घर के बेसमेंट में पानी भर जाने से बिहार के  तीन लोगों की मौत हो गई। मरनेवालों में एक युवती, एक बच्ची और एक युवक शामिल है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार वालों में कोहराम मच गया. वहीं, पुलिस शव जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई. वहीं इस घटना को लेकर लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जाहिर किया है। साथ ही पीड़ित परिवार को दो लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है।

भोजपुर की युवती, सासाराम का था युवक

मिली जानकारी के अनुसार मृत युवती की पहचान भोजपुर जिले के बिहिया प्रखंड के संडोर गांव निवासी अशोक सैनी की 19 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी के रूप में हुई है. पूजा कुमारी की जून माह में सगाई हुई थी जिसकी शादी अगले साल फरवरी माह में होने वाली थी. पूजा अपने पूरे परिवार के साथ जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में रहती थी. वही, इस घटना में मृत एक बच्ची उत्तर प्रदेश जिले के बलिया गांव की है. इसके अलावे एक 24 वर्षीय युवक बिहार के सासाराम का बताया जा रहा है.

परिवार के संग रहती थी युवती

वहीं, घर से पानी निकालने के बाद शवों को बरामद किया गया. पूजा के परिजन चंदन कुमार भगत ने बताया कि अशोक सैनी अपने पूरे परिवार के साथ जयपुर में रहते थे. उनके चार बेटे संतोष, मुन्ना, राजा, राकेश और एक बेटी पूजा कुमारी थी. उनके सभी बेटे वहां एक कंपनी में काम करते थे. 

चंदन ने बताया कि उनके मामा अशोक सैनी साल में दो बार अपने पैतृक गांव बिहिया आते थे. उन्होंने वहां पर जमीन लेकर मकान भी बना लिया था, लेकिन खुद बेसमेंट में रहते थे और ऊपर दो मंजिल मकान में रेंट लगा दिया था. बेसमेंट में रहने की वजह से रात में पानी उसमें भर गया, जिससे यह घटना घटी.चंदन ने बताया कि घटना कि जानकारी दूसरे लोगों की मदद से मिली है. आगे उसने कहा कि अंतिम संस्कार के लिए हमलोग चाहते हैं कि बिहार सरकार हमारी मदद करे और उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार हो.

NSIT
Nsmch

सहायक आयुक्त ने बताया कैसे हुई घटना 

सहायक Police आयुक्त अशोक चौहान ने बताया कि 25 साल पहले Bihar के आरा निवासी अशोक सैनी और बैजनाथ सैनी ने ब्रज नगर में प्लॉट नंबर 94-95 खरीदा था. यहां पर उन्होंने मकान बनाया था. बैजनाथ का घर आगे व अशाेक का घर पीछे था. रात को बारिश आने से अशोक के घर के पीछे वाले मकान में पानी भरा. इससे दीवार टूटी और एकाएक सड़क का पानी पीछे और आगे से उनके घर में घुस गया. पानी के तेज रफ्तार से बेसमेट में भरने के कारण छत की पट्टियां भी आधी टूट कर लटक गई. इस दौरान अशोक की बेटी पूजा सैनी (19) और दोहिती पूर्वी (6) पुत्री हटवारु सैनी बेसमेंट में सो रही थी. बेसमेंट में पानी भरने से दोनों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और उनकी मौत हो गई. वहीं अशोक के घर के बाद पानी बैजनाथ के घर में घुसा, जहां पर बैजनाथ का लड़का कमल शाह(23) था. बेसमेंट में पानी भरने से उसकी भी मौत हो गई. अशोक और बैजनाथ jaipur में फैक्टरी में काम करते हैं

मुख्यमंत्री ने जाहिर किया शोक

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जयपुर के एक घर के बेसमेंट में पानी जमा होने से बिहार के 03 लोगों की डूबकर हुयी मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह घटना अत्यंत दुखद है। मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि राजस्थान सरकार से समन्वय स्थापित कर घटना की विस्तृत जानकारी लेकर अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने मृतकों के निकटतम आश्रितों को दो-दो लाख रूपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।