LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

बगहा में भू माफियाओं ने बेच दी सरकारी स्कूल, तालाब और 65 लोगों की जमीन, पीड़ितों ने एसडीएम से न्याय की लगाई गुहार

बगहा में भू माफियाओं ने बेच दी सरकारी स्कूल, तालाब और 65 लोग

BAGAHA : जिले में भू–माफियाओं द्वारा सरकारी विद्यालय, तालाब, पीसीसी सड़क व 65 परिवारों के घर समेत घराड़ी की जमीन गांव के ही एक दबंग को बेच दी गयी। भू-माफियाओं ने अंचल से साथ मिलकर भूमि दस्तावेजों का परिमार्जन के माध्यम से अपग्रेशन भी कर लिया था। जब ग्रामीणों की इसकी जानकारी मिली तो वे न्याय की गुहार को लेकर एसडीएम के यहां पहुंचे। ज्ञापन देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। 

Diarch GO

मामला बगहा अनुमंडल के बगहा दो अंचल का है। बताया जा रहा है की भू माफिया के द्वारा गांव के लगभग 23 लोगों की भूमि की बिक्री अभी तक की जा चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि वह माफिया के द्वारा गांव के प्रभु यादव व उसके बेटे एवं भतीजे के नाम जाल फरेब करते हुए राजस्व की चोरी कर चुपके से जिला कार्यालय में रजिस्ट्री कर दिया गया है। 

ग्रामीणों ने बताया कि खाता दो की जमीन बेतिया राज की जमीन है। इस जमीन को बेचने और खारिज दाखिल करने, परिमार्जन करने का अधिकार किसी को नहीं है। बावजूद इसके जमीन का परिमार्जन कर दिया गया और रजिस्ट्री भी कर दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि बगहा दो अंचल के मंगलपुर औसानी पंचायत के सुखबन वार्ड नं०-16 (पोखरभिंडा) का सरकारी प्राथमिक विद्यालय, पीसीसी सड़क तथा सैकड़ों परिवारों का घर धराड़ी, खेल मैदान व सरकारी तालाब स्थित है। जिस पर गांव के 65 परिवार के  करीब 45 वर्षों से अपने परिवार के साथ निवास कर रहे हैं। 

NSIT
Nsmch

भूमाफियाओं द्वारा ग्रामीणों को बिना जानकारी दिए उनकी जमीन को दबंगों के हाथ रजिस्ट्री कर दी गई। सीओ दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। मामला संज्ञान में आया है। जांच करने पर सही पाया गया तो परिमार्जन व जमाबंदी को रद्द करते हुए संबंधित लोगों पर अंचल प्रशासन की ओर से कार्रवाई भी की जाएगी।

बगहा से माधवेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट