LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने नियोजन मेले का किया उद्घाटन, कहा पढ़ा-लिखा युवा नहीं रहेगा बेरोजगार

बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने नियोजन

KAIMUR : जिले के रामगढ़ में श्रम संसाधन विभाग के तरफ से नियोजन मेला का आयोजन किया गया। इस नियोजन मेला में आधा दर्जन से अधिक कंपनियों ने भाग लिया। जहां हजारों की संख्या में बेरोजगार युवक और युवतियों की भीड़ दिखाई दी। नियोजन मेले का उद्घाटन बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

मंत्री संतोष कुमार सिंह ने बताया की जब पहली बार मंत्री बना तो समाज के लिए कुछ करने का दायित्व मुझ पर आया। मुझे लेबर डिपार्टमेंट मिला है। मैं हर गरीब परिवार के अंधकार को दूर करने का प्रयास कर रहा हूं। नियोजन मेले की शुरुआत मोहनिया से किया था। जहां 848 बच्चों को रोजगार दिया गया। जब सासाराम में लगा तो 1134 बच्चों को रोजगार दिया गया। आज रामगढ़ में नियोजन मेला लगाया गया है।

Diarch GO

कहा की नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हर गरीब परिवार तक नियोजन प्रक्रिया पहुंचे। इसी लक्ष्य के साथ शुरूआत किया गया है। लेकिन राजद के सरकार में आप लोगों को कोई नौकरी उन लोगों ने नहीं दिया। इस मेले के जरिए हम ढ़ाई हजार युवाओं को नौकरी देने का काम करेंगे।

मंत्री ने कहा की रामगढ़ की जनता ने 34 साल तक राजद के लोगों को सम्मान देने का काम किया, लेकिन उन्होंने रामगढ़ को कुछ नहीं दिया। उन्होंने कहा की यह नियोजन मेला अंतिम नहीं है। यहां इतना मेला लगेगा कि पढ़ा-लिखा कोई भी युवा बेरोजगार नहीं रहेगा।

NSIT
Nsmch

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट