LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

मोहर्रम जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा फहराने पर कैमूर पुलिस ने की कार्रवाई, कई प्रिंटिंग प्रेस में की छापेमारी, दुकानदारों को दी सख्त हिदायत

मोहर्रम जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा फहराने पर कैमूर पुलिस ने

KAIMUR : मोहर्रम जुलूस को लेकर कैमूर प्रशासन पूरी तरीके से एक्शन मोड में है। मोहनिया स्थित सभी प्रिंटिंग प्रेस दुकानों पर छापेमारी चल रही है। बता दे की बिहार में बीते दोनों मोहर्रम जुलूस के दौरान फिलिस्तीन के झंडे और शर्ट पहने लोगों ने सड़क पर हुड़दंग काटा था। जिसे लेकर बिहार सरकार ने सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। 

इसी कड़ी में आज कैमूर पुलिस को गुप्त सूचना मिला कि मोहनिया में कुछ प्रिंटिंग प्रेस दुकानों पर फिलिस्तीन के झंडे और शर्ट बनाई जा रही है । जिसे लेकर मोहनिया एसडीएम और डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम बनाकर सभी दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस को ऐसी कोई भी आपत्तिजनक चीज नहीं मिली।

हालांकि प्रशासन का कहना है कि जितने प्रेस वालों पर हमेशा आशंका था। उन्हें वार्निंग दिया गया है। हम लोग मोहर्रम जुलूस पर कड़ी नजर रखेंगे। अगर कोई भी व्यक्ति  जुलूस के दौरान आपत्तिजनक सामान के साथ पकड़ा जाता है तो उसके ऊपर तो कार्रवाई होगी। साथ में उसे दुकानदार के ऊपर भी कार्रवाई होगी जो ऐसी आपत्तिजनक सामानों को प्रिंट कर कर बेचेगा।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट