LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप से चोरी की दो मवेशी के साथ चार गिरफ्तार

कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप से चोरी की दो मवेशी के स

KAIMUR : बड़ी खबर कैमूर जिले से आ रही है, जहां दुर्गावती पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्मनाशा चांद नहर पर चोरी की दो मवेशी के साथ चार चोर को गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले को लेकर मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार ने शनिवार को दुर्गावती थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को जानकारी दी है। बता दें कि पुलिस ने जिन दोनों मवेशियों को बरामद किया है वो मवेशी कर्मनाशा के रहने वाले मुख्तार यादव की बताई गई है। जिनको पुलिस ने लिखित कागजात के साथ सुपुर्द कर दिया।

Diarch GO

गिरफ्तार सभी आरोपियों में कुदरा थाना क्षेत्र के नशेज गांव निवासी राम इकबाल मुसहर, नुआंव थाना क्षेत्र के जैतपूरा गांव निवासी विनोद मुसहर, मोहनिया थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी ओमप्रकाश नट व चैनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी पप्पू खान के रूप में पहचान की गई है।

गिरफ्तार राम इकबाल मुसहर व विनोद मुसहर दोनों का आपराधिक इतिहास भी है। विनोद मुसहर के विरुद्ध नुआंव सासाराम सहित चुटिया थाने में आर्म्स एक्ट कांड दर्ज है और कई बार जेल भी जा चुका है। वहीं राम इकबाल मुसहर करमचट थाने में गृह भेदन कांड में जेल जा चुका है। बता दें कि जिले में अब तक की सबसे बड़ी सफलता दुर्गावती पुलिस को पहली बार हाथ लगी है। 

NSIT
Nsmch

इस संबंध में मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जिले में मवेशी चोरी की घटना की सूचना लगातार प्राप्त हो रही थी। जिसको लेकर जिले में कई जगहों पर लगातार सघन जांच चल रही थी। इसी क्रम में दुर्गावती थाना अंतर्गत चांद नहर पर एक पिकअप वाहन को जांच के लिए जैसे हीं रोका गया। उसमें से एक व्यक्ति कूदकर भाग जाने में सफल हो गया। बाकी उसमें बैठे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी लोगों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया जिसमें कड़ी पूछताछ करने के बाद सभी लोगों ने अपना-अपना नाम पता व चोरी करने की बात स्वीकार की। 

पिछले दिनों जिले में जो भी घटना हुई है उसका भी हम लोग जांच करेंगे। ये जितने भी लोग गिरफ्तार हुए हैं सभी कैमूर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। हम लोग अनुमान लगा रहे हैं की सभी चोरियों में इनका हाथ जरूर होगा क्योंकि यह एक्टिव गैंग है। यह लोग मवेशी की चोरी कर बाहर ले जाकर बेच देते हैं। यह एक बेहतर उद्वेदन है। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर विनय कुमार व रामजीवन कुमार के द्वारा बेहतर कार्य किया गया है इनकी हम सराहना करते हैं। 

REPORT - DEV TIWARI