LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

कैमूर पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 4 लाख के गांजा के साथ दो भाईयों को किया गिरफ्तार

कैमूर पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 4 लाख

KAIMUR : जिले में भभुआ थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 4 लाख रूपये की 30 किलो गांजा को जप्त किया है। वहीं इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। जहां गिरफ्तार लोगों में सोनहन थाना क्षेत्र के सिकरा गांव निवासी शिव वचन बिंद और गुड्डू कुमार दोनों भाई बताया जाता है। 

मामले की जानकारी देते हुए भभुआ एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अधौरा के रास्ते भभुआ में भारी मात्रा में गांजा लाया जा रहा है। जिसके बाद भभुआ एवं सोनहन थाना की पुलिस द्वारा एक टीम गठित कर कार्यवाई किया जाने लगा। जिसमे पता चला कि गांजा टेंपू से लाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस टेंपू का पीछा करने लगी। इसी दौरान भभुआ सोनहन पथ में सीकरा गांव में गांजा को छिपा दिया गया। 

Diarch GO

हालाँकि मौके पर पहुंची पुलिस ने सिकरा गांव निवासी शिव वचन बिंद के घर में तलाशी लेना शुरू किया तो उनके घर में भूसा में छिपाकर गांजा रखा गया था। जिसके बाद गांजा को जप्त करते हुए शिव वचन बिंद और उनके भाई गुड्डू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जप्त गांजा कुल दो दो किलो का 15 पैकेट है जिसका मार्केट में रेट 3 से 4 लाख बताया गया है। 

फिलहाल पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है कि कहां से यह लोग गांजा ला रहे थे और कहां-कहां इनका सेल किया जाता था। फिलहाल अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह लोग कहां से गांजा को लेकर आ रहे थे और कहां जाना था। पुलिस इनसे पूछ ताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

NSIT
Nsmch

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट