LATEST NEWS

  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की व्यवस्था खत्म
  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की

  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को मिले भविष्य के नए विकल्प
  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को

  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के जरुरी टिप्स
  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन,

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

कैमूर पुलिस की लापरवाही आई सामने, हिट वेब की चपेट में आए रिटायर्ड आर्मी जवान की इलाज के अभाव में हुई मौत, पढ़िए पूरी खबर

कैमूर पुलिस की लापरवाही आई सामने, हिट वेब की चपेट में आए रिट

KAIMUR : जिले की मोहनिया पुलिस अक्सर अपने कारनामों को लेकर सुर्खियों में रहती है। इस बार तो सिस्टम ने हद ही कर दी। इलाज के अभाव में रेफर मरीज को पुलिस हायर सेंटर नहीं ले गई। जिस कारण रिटायर्ड आर्मी जवान की मौत हो गई। इसके बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार डायल 112 की टीम द्वारा शनिवार की दोपहर 2:00 बजे मोहनिया के डड़वा से लावारिस हालत में एक व्यक्ति को इलाज के लिए मोहनिया के अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार शुरू हुआ। लेकिन रविवार की सुबह तबियत बिगड़ने लगी। जिसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन पुलिस की लापरवाही के कारण रिटायर्ड आर्मी जवान की मौत हो गई। मृतक रिटायर्ड आर्मी जवान की पहचान रोहतास जिले के कोचस थाना अंतर्गत अदिलापुर निवासी प्रमोद तिवारी के रूप में हुई।

इस मामले में मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक रूपेश श्रीवास्तव ने कहा की मरीज प्रमोद तिवारी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर करते हुए मोहनिया पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई थी। लेकिन कोई रेफर के दौरान मरीज अज्ञात था और किसी भी अज्ञात को पुलिस द्वारा हायर सेंटर ले जाया जाता है।

उन्होंने कहा की मरीज को रेफर करने के बाद भी कोई नहीं आया। जिसके बाद मरीज की मौत हो गई। अगर समय से बेहतर इलाज मिलता तो मृतक प्रमोद तिवारी की जान बच सकती थी। इस मामले में मोहनिया थाने के सब इंस्पेक्टर संजय राउत ने बताया की मृतक के परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते जिनसे आवेदन ले लिया गया है।

NSIT
Nsmch

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट