LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

कैमूर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा, चोरी की 3 बाइक के साथ तीन चोरों को किया गिरफ्तार

कैमूर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा, चोरी की 3 बाइक

KAIMUR : अपराधियों के खिलाफ कैमूर पुलिस की कार्रवाई जारी है। ताजा मामला भभुआ का है जहां पुलिस ने चोरी के 3 मोटरसाइकिल के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस को मास्टरमाइंड की तलाश है। गिरफ्तार चोरों में भभुआ गांव में महिला निवासी अवध बिहारी रजक का पुत्र रंजीत कुमार एवं भभुआ वार्ड नंबर 2 निवासी उपेंद्र सिंह का पुत्र पवन पटेल उर्फ प्रशांत तथा सोनहन थाना क्षेत्र के नवागांव निवासी शिवाजी सिंह का पुत्र आकाश कुमार यादव शामिल बताया जाता है।  

प्रेस वार्ता करते हुए भभुआ मुख्यालय डीएसपी गजेंद्र कुमार ने बताया कि इन दिनों जिला में बाइक चोरी की घटना काफी बढ़ गई है। जिसको लेकर जिले के हर थाने में मोटरसाईकिल चोरों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित किया गया है ताकि बाइक चोर का मास्टर माइंड पकड़ा जा सके। इसी बीच सूचना मिली कि शहर के भी मार्ट के पास से चोरों द्वारा मोटरसाईकिल चोरी कर भागने का मामला सामने आया। 

Diarch GO

शहर के भी मार्ट के स्टाफ महेश्वरी मिश्रा द्वारा बताया गया की ड्यूटी करने के बाद हम 7:00 बजे बाहर निकाले तो देखा कि मास्टर की लगा कर दो युवक इसका मोटरसाईकिल चालू करके भाग रहा है।  तभी महेश्वर मिश्रा द्वारा शोर किया गया। जहां अगल बगल के स्थानीय लोग द्वारा इन दोनों को पकड़ लिया गया। वहीं तत्काल सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों चोरों को मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया तथा उनके द्वारा पहले से भी चुराया गया एक मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि भभुआ शहर के एकता चौक के तरफ से दो युवक बाइक को चुरा कर चैनपुर की तरफ तेजी से भाग रहे हैं। जहां बीच रास्ते में भभुआ थाना के पास पुलिस द्वारा वाहन जांच पहले से ही किया जा रहा था। तभी दोनों चोर पुलिस की जांच देख कर तेजी से पीछे भागने लगे हैं। जहां मौजूद पुलिस बल के द्वारा एक चोर आकाश यादव को पकड़ लिया गया। 

उन्होने बताया कि आकाश यादव पहले भी मोटरसाइकिल चोरी के कांड में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस द्वारा इनसे पूछताछ किया गया है, और सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वही आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हो गई है। जल्द ही बाइक चोरों का मास्टर माइंड गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट