LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

कैमूर पुलिस ने ट्रक लूटेरा गिरोह के 6 बदमाशों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और जिन्दा कारतूस किया बरामद

कैमूर पुलिस ने ट्रक लूटेरा गिरोह के 6 बदमाशों को किया गिरफ्त

KAIMUR : लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई किया जा रहा है। इसी बीच कैमूर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां मोहनिया और कुदरा एनएच 19 पर ट्रक और बस से लूट की घटना का अंजाम देने वाले गिरोह के 6 सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से पुलिस ने दो देसी कट्टा, पांच गोली, एक बाइक और पांच मोबाइल बरामद किया है। बता दें कि कुदरा थाना को गुप्त सूचना मिली थी की 15 मई को रात्रि में कुछ अपराधी द्वारा घटाओं ओवरब्रिज के पास 5 से 6 की संख्या में हथियार से लैस होकर लूटपाट करने के उद्देश्य से जुटे हुए हैं। सूचना के बाद पुलिस ने एक टीम गठित कर संयुक्त रूप से छापेमारी किया। जिसमें 6 व्यक्तियों को पकड़ा गया। जिसमें से दो व्यक्ति कुदरा थाना से पूर्व में लूट कांड में जेल जा चुके हैं। सभी की तलाशी लेने पर उनके पास से दो देसी कट्टा, पांच कारतूस, एक बाइक और पांच मोबाइल बरामद किया गया। 

इस घटना को लेकर कुदरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। इसमें एक अपराधी उपेंद्र यादव उर्फ कटप्पा से पूछताछ किया गया तो उनके द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। उसने बताया की 6 अप्रैल के रात में मोहनिया थाना अंतर्गत ग्राम कौड़ीराम के पास अपने दोस्त अजय कुमार और मुकेश कुमार उर्फ बॉस के साथ मिलकर दो ट्रक चालकों को मारपीट तथा हथियार का डर दिखाकर उनसे लगभग 28 हजार रुपया और दो मोबाइल को छीन लिया गया था। उपेंद्र उर्फ कटप्पा आर्म्स एक्ट एवं लूट कांड में मंडल कारा भभुआ में 22 फरवरी 2024 को जेल से छूटा था।  वह एन एच पर सड़क लूट कांड में वर्ष 2023 में गिरफ्तार होकर जेल गया था। 

Diarch GO

वहीं चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ गांव से दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि चैनपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी की ग्राम रामगढ़ में दो व्यक्ति अपने घर में हथियार रखकर हथियार का प्रदर्शन कर लोगों में दहशत फैला रहे हैं। घटना का जांच करते हुए पुलिस ने छापामारी किया तो चिरकुट राजभर के घर से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पारस राजभर के घर से एक नाली देसी बंदूक और लकड़ी का एक बट लोहे का बॉडी खुला हुआ बैरल तथा 12 बोर का दो गोली का खोखा बरामद किया गया। जिसे चैनपुर पुलिस द्वारा अपने कब्जे में लेकर दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया की लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस लगातार गस्ती कर रही है। इस बीच कुदरा थाना क्षेत्र से जानकारी प्राप्त हुआ की घटाओ ओवरब्रिज के पास लूट की घटना का अंजाम देने को लेकर 6 व्यक्ति हथियार के साथ सड़क पर जुटे हुए हैं। जिसे पुलिस एक टीम को गठित कर तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हथियार गोली मोबाइल बाइक बरामद किया। फिल्हाल पुलिस इन सभी का अपराधिक् इतिहास खंगालने में जुटी हुई है। 6 अपराधियों में एक अपराधी उपेंद्र यादव उर्फ कटप्पा आर्म्स एक्ट एवं लूट कांड में भभुआ मंडल कारा में से छूटा था। वह भी शामिल है। वही साकिब खान थाना कोतवाली जिला मुंगेर का रहने वाला है। सभी अपराधी एनएच 2 पर ट्रक और बस से हथियार के बल पर लूट कांड की घटना का अंजाम देते थे। वही चांद थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। चैनपुर थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि दो अपराधी घर में हथियार रखे हुए हैं और लोगों को हथियार का प्रदर्शन कर रहे हैं और भय दिखा रहे हैं। इसको लेकर पुलिस कार्रवाई करते हुए एक देसी कट्टा तीन जिंदा कारतूस एक नाली देसी बंदूक एक लकड़ी का बेट लोहे का एक बॉडी खुला हुआ एक12 बोर का दो गोली का खोखा बरामद किया है। सभी का आपराधिक इतिहास को खंगालने में पुलिस जुटी हुई है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

NSIT
Nsmch

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट