LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

कैमूर डीएम ने सिरसी में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही को लेकर शिक्षक और सेविका को सस्पेंड करने का दिया आदेश

कैमूर डीएम ने सिरसी में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक

KAIMUR : जिलाधिकारी सावन कुमार ने आज उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय, सिरसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षकोस्थिति पंजी में यहां प्रतिनियुक्त सभी शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज पायी गयी। पंजीकृत 402 छात्रों में से 270 बच्चों की उपस्थिति के संबंध में प्रतिवेदित किया गया। वहीँ विद्यालय निरीक्षण के क्रम में मध्याह्न भोजन की जांच की गयी, जिसकी आपूर्ति रिवार्डस एन०जी०ओ० द्वारा विद्यालय को किया जाता है। मध्याह्न भोजन योजन के अंतर्गत आज आपूरित खिचड़ी-चोखा में से चोखा की गुणवत्ता काफी खराब पायी गयी। प्रधानाध्यापक से यह पूछने पर की क्या पूर्व में भी आज की तरह अगुणवत्तापूर्ण मध्याहन भोजन आपूर्ति हेतु संबंधित एन०जी०ओ० के विरूद्ध कार्रवाई हेतु पत्राचार किया गया है, इस संबंध में प्रधानाध्यापक द्वारा कुछ भी नहीं बताया जा सका। जिससे यह परिलक्षित होता है कि अगुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन की आपूर्ति में इनकी भी सहमति प्राप्त है।

वहीँ विद्यालय में साफ-सफाई की स्थिति काफी खराब पायी गयी। पूछने पर प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि सुबह में सफाई कर्मी द्वारा विद्यालय की साफ-सफाई की गयी है, जबकि प्रथम दृष्टया ऐसा नहीं प्रतीत हो रहा है। सफाई कर्मी भी विद्यालय से अनुपस्थित पाया गया। जिससे यह परिलक्षित होता है कि प्रधानाध्यापक द्वारा सफाई कर्मी को संरक्षण देकर विद्यालय में प्रतिदिन सफाई नहीं कराई जा रही है। वहीँ कक्षा-7 की जांच के क्रम में यह पाया गया कि कक्षा खाली है बच्चों को पढ़ाने के लिए कोई शिक्षक उपस्थित नहीं है, पृच्छा के क्रम में प्रधानाध्यापक द्वारा यह नहीं बताया जा सका कि इस समय (चौथे पीरियड) में किस अध्यापक को वर्ग-7 के बच्चों को पढ़ाना है। 

बच्चों द्वारा बताया गया कि इस पीरियड में सहायक शिक्षक राकेश कुमार सिंह को सामाजिक विज्ञान पढ़ाना था, परन्तु से विद्यालय से अनुपस्थित हैं। डीएम के आने की सूचना मिलने पर 10 मिनट के बाद विद्यालय में उपस्थित हुए। इनके शैक्षणिक कार्य-कलाप के संबंध में पूछने पर बताया गया कि वे स्थानीय शिक्षक हैं, वे पहली घण्टी पढाकर, आज की तरह ही पंजी में अपनी उपस्थिति दर्ज कर अपने घर चले जाते हैं, फिर कभी-कभी ही विद्यालय में आते हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी, कैमूर को निर्देश दिया गया कि इस लापरवाही के लिए प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने का निदेश दिया गया। साथ ही प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, चैनपुर को निदेश दिया गया कि प्रखण्ड शिक्षक राकेश कुमार सिंह को भी निलंबित किया जाये। 

वही डीएम ने चैनपुर प्रखण्ड के ग्राम पंचायत मदुरना के आंगनबाडी केन्द्र सिरसी (कोड संख्या-22) का निरीक्षण किया। इस के क्रम में यह पाया गया कि आंगनबाडी केन्द्र पर कोई बोर्ड नहीं लगा है। पंजीकृत 35 बच्चों में से 27 बच्चे उपस्थित पाये गये। आज की छात्रोपस्थिति दर्ज नहीं की गयी है। पूर्व के दिनों में शत् प्रतिशत छात्रोपस्थिति दर्ज पायी गयी। जबकि सेविका द्वारा स्वयं स्वीकार किया गया कि प्रतिदिन औसतन 25-26 छात्र उपस्थित होते हैं। पंजी की मांग करने पर सेविका द्वारा THR पंजी, ग्रोथ पंजी सहित कोई भी महत्वपूर्ण पंजी नहीं दिया गया। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आई०सी०डी०एस०, कैमूर को निर्देश दिया गया कि इस लापरवाही के लिए सेविका लाखमुनी देवी को तत्काल प्रभाव से हटाना सुनिश्चित करें।

NSIT
Nsmch

पुष्कर की रिपोर्ट