LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

जरा बाइक पर बैठी सवारी को गिनिए और फिर मुस्कुराइए, 1-2-3-4-5-6...बिहार में यह भी संभव है, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो

जरा बाइक पर बैठी सवारी को गिनिए और फिर मुस्कुराइए, 1-2-3-4-5

BAGAHA: अगर यातायात नियमों को देखा जाए तो बाइक पर केवल दो लोग ही सवार हो सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा तीन लोग बाइक पर सवार हो सकते हैं। लेकिन अगर इससे ज्यादा लोग बाइक पर दिखे तो...दरअसल एक ऐसा ही हैरान कर देनी वाली घटना बिहार के बेतिया से सामने आई हैं। जहां बाइक पर एक दो नहीं बल्कि पूरे 6 लोग सवार हैं। आश्चर्य की बात यह है कि बाइक पर दो महिलाएं भी बैठी नजर आ रही है। 

दरअसल, बिहार के प•चम्पारण जिला से लापरवाही की एक बड़ी तस्वीर सामने आई है। बगहा की सड़कों पर एक बाइक सवार 1-2 नहीं 6 लोगों के साथ बाइक चलते दिखा। एक तरफ सड़क सुरक्षा को लेकर पूरे देश में अभियान चल रहा है। यातायात पुलिस लगातार यातायात व्यवस्था पर नजर रख रही है। वहीं कुछ लोग अब भी यतायात के नियमों की धज्जियां उड़ाने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

Diarch GO

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं एक बाइक पर 6 लोगों का सवार होता वीडियो सामने आने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। सवाल सिर्फ यह नहीं की कानून का उल्लंघन हो रहा है बल्कि सवाल यह भी की लोगों को तनिक भी अपने जान की परवाह नहीं है। बताया जाता है कि यह वीडियो बगहा_बेतिया मुख्य पथ के एनएच 727 की है।

फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में देखा जा रहे है कि कैसे एक बाइक पर आगे दो बच्चियां बैठी हैं फिर एक युवक है जो बाइक चला रहा है। उसके बाद एक और छोटा बच्चा और उसके बाद दो महिलाएं बाइक पर बैठी हुई हैं। 

NSIT
Nsmch

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट