LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

बगहा में आरओबी निर्माण में गड़बड़ी देख बिफरे जदयू सांसद सुनील कुमार, सुधार किये बिना काम नहीं करने का दिया निर्देश

बगहा में आरओबी निर्माण में गड़बड़ी देख बिफरे जदयू सांसद सुनील

BAGAHA : आज वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने बगहा रेलवे ढाला पर बन रहे आरओबी का निरीक्षण कर उपस्थित अभियंताओं को दोषपूर्ण गुणवत्ता में सुधार किये बिना आगे काम रोकने का निर्देश दिया। सांसद ने कहा कि स्थानीय निवासियों द्वारा कई बार मुझसे कहा गया। मुझे भी इधर से गुजरते वक़्त महसूस होता था कि एप्रोच रोड का दीवाल काफी ऊँचा है और उसकी इंटरलॉकिंग सही नहीं है। मैंने एकाध बार संबंधित अभियंताओं को इसमें सुधार के लिए बोला भी था। बीच में चुनाव में व्यस्तता हो गयी। 

आज एसपी ऑफिस के सामने से आरती होटल साइड से भी दोनों तरफ एसपी आवास तक पैदल घूमकर कर सांसद कुमार ने जगह जगह खामियों को उपस्थित अभियंताओं को दिखाने का काम किया और उसमें सुधार के सख्त निर्देश दिए। सांसद ने यह चेताते हुए कहा कि आरओबी की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ तो हम इस मामले को संसद में भी उठाएंगे व संबंधित अधिकारियों और निर्माण कम्पनी के खिलाफ मुख्यमंत्री व विभागीय मंत्री को भी लिखेंगे। 

Diarch GO

इसके साथ ही सांसद ने मंगलपुर आरओबी को भी गुणवत्ता के साथ और समय से पूरा करने के निर्देश दिए। एन एच सड़क के निर्माण के दौरान भी नालियों को आपस में नहीं जोड़ा गया है जिससे उनका बहाव सही नहीं है। इसके अलावा सर्विस लेन का निर्माण भी काफी जगह अधूरा है। इसके निर्माण के संबंध में भी विभागीय अभियंताओं को निर्देशित किया गया। 

मौके पर एन एच के सहायक अभियंता नीलेश कुमार, कनीय अभियंता, पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह, पूर्व एमएलसी राजेश राम, जदयू मुख्य प्रवक्ता राकेश सिंह, जदयू नेता पशुपतिनाथ गुप्ता, दयाशंकर सिंह, दीपक उर्फ़ मुन्ना सिंह, जितेंद्र कुशवाहा, उदय प्रकाश चौधरी, वार्ड पार्षद अखिलेश कुमार साह, कुंदन सिंह, राजन गुप्ता और मीडिया प्रभारी सत्येंद्र कुमार उपस्थित रहे। पटना विभागीय मीटिंग होने के कारण कार्यपालक अभियंता उपस्थित नहीं हुए। लेकिन उनसे फोन पर सांसद की बात हुई।

NSIT
Nsmch

बगहा से नागेन्द्र की रिपोर्ट