LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

वाल्मीकिनगर से जीत के बाद धन्यवाद यात्रा पर निकले जदयू सांसद सुनील कुमार, क्षेत्र को विकसित बनाने का किया दावा

वाल्मीकिनगर से जीत के बाद धन्यवाद यात्रा पर निकले जदयू सांसद

BAGAHA : वाल्मीकिनगर से जीत हासिल करने वाले जेडीयू सांसद सुनील कुमार धन्यवाद यात्रा पर निकले हैं। धन्यवाद यात्रा पर निकलकर सांसद अपने लोकसभा क्षेत्र के शहर और गांव में पहुंचकर लोगों से समर्थन के लिए धन्यवाद दे रहे हैं। बल्कि विकसित वाल्मीकिनगर बनाने का वादा भी कर रहे हैं। 

नवनिर्वाचित सांसद के साथ वाल्मीकिनगर के विधायक रिंकू सिंह भी जनता के बीच अपार समर्थन के लिए धन्यवाद यात्रा पर निकले हैं। सुनील कुमार ने बताया कि धन्यवाद यात्रा लोकसभा क्षेत्र के हर इलाके में की जाएगी और जनता का धन्यवाद प्रकट करने के साथ ही उनसे आशीर्वाद हासिल करेगी।

Diarch GO

बताते चलें की साल 2008 में अस्तित्व में आई बिहार की वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर इस बार जनता दल यूनाइटेड के सुनील कुमार ने दमदार जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 98 हजार वोटों से हराकर जीत अपने नाम की। वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट हमेशा से एनडीए का गढ़ रही है। इस पर पिछले 26 सालों से एनडीए का कब्जा रहा है। इस बार भी सुनील कुमार की जीत ने इस दबदबे को कायम रखा है। 

सुनील कुमार को 523422 वोट मिले। उन्होंने इंडिया गठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले दीपक यादव को 98675 वोटों से मात दी है। दीपक यादव को 424747 वोट मिले। इस सीट पर चौथे नंबर पर प्रवेश कुमार मिश्रा रहे, जिन्हें 23225 वोट प्राप्त हुए। वहीं एक दूसरे निर्दलीय दिनेश अग्रवाल को 19810 वोट मिले। हालांकि, इस सीट पर तीसरे नंबर पर लोगों ने नोटा को चुना और 30709 वोट नोटा के नाम पर पड़े।

NSIT
Nsmch

बगहा से नागेन्द्र की रिपोर्ट