LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

गोरखपुर रेलमंडल के एजीएम से मिले जदयू सांसद सुनील कुमार, कई नयी ट्रेन चलाने के साथ की सवारी गाड़ी के विस्तार की मांग

गोरखपुर रेलमंडल के एजीएम से मिले जदयू सांसद सुनील कुमार, कई

BAGAHA : आज गोरखपुर रेलमंडल के महाप्रबंधक के प्रतिनिधि एजीएम से मिलकर वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने अपने लोकसभा अंतर्गत विभिन्न रेल संबंधी मुद्दों पर चर्चा कर उसका निराकरण करने और उच्च स्तर से होने वाले कार्यों का प्रस्ताव बनाकर भेजनें का आग्रह किया। सांसद ने चर्चा के दौरान यह कहा कि बेतिया जिला मुख्यालय है लेकिन बगहा , रामनगर से जिला मुख्यालय तक जाने के लिए कोई भी सवारी गाडी नहीं है। दो जोड़ी सवारी गाडी को नरकटियागंज से विस्तारित कर बेतिया के लिए चलाई जाए। ट्रेन संख्या 15215 /15216 का विस्तार बगहा तक हो। वाल्मीकिनगर क्षेत्र से एक भी गाडी दक्षिण भारत के लिए नहीं है। इसके मद्देनजर एक गाडी चेन्नई और बेंगलूरू के लिए चलाई जाए। ट्रेनो में जनरल कोच हट जाने के बाद वाल्मीकिनगर क्षेत्र की जनता बेहद परेशान है , जनसाधारण ट्रेन की तर्ज पर 2 नई  ट्रेन चलाई जाए जो वाल्मीकिनगर क्षेत्र से गुजरे।

कहा की चंपारण की करीब 50 लाख की आबादी के लिए मुंबई जाने के लिए एक ही ट्रेन अवध एक्स्प्रेस 19037/19038 उपलब्ध है। एक नई ट्रेन मुंबई के लिए जो वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र से चलाई जाए। गोरखपुर से पटना और मुजफ्फरपुर तक पूर्व की भांति गाड़ियों को चलाया जाय।

Diarch GO

वहीँ सांसद ने कहा की गोरखपुर नरकटियागंज रूट पर जितनी भी सवारी गाडी चलती है वो नियमित रूप से घंटो लेट चलती है। 05450 तो पिछले 2 साल मे कम से कम 3 घंटे औसत लेट चल रही है। इन ट्रेनो का परिचालन समय से करवाया जाए। वर्तमान में सभी सवारी गाडी को गोरखपुर छावनी तक ही चलाया जा रहा है। कम से कम 05497 और 05450 को गोरखपुर जंक्शन तक और यही से चलाया जाए। 

वही कहा की वाल्मिकीनगर क्षेत्र के सिकटा से गोरखपुर के लिए एक सवारी गाड़ी चलाया जाए। फिलहाल सिकटा से गोरखपुर के लिए कोई भी सवारी गाडी उपलब्ध नहीं है। सांसद और एजीएम के साथ इस मीटिंग के दौरान सीसीएम विजय कुमार, पूर्व विधायक प्रभात रंजन, बगहा जिला जदयू मुख्य प्रवक्ता राकेश सिंह, सांसद प्रतिनिधि जीतेन्द्र कुशवाहा और रेलवे के अन्य अधिकारी शामिल रहे।

NSIT
Nsmch

बगहा से नागेन्द्र की रिपोर्ट