LATEST NEWS

  • Cockroach Found in Tadka in Sahu Hotel
  • तड़का में कॉकरोच, किचन में गंदगी का अंबार! साहू होटल पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन

  • Bihar Firing:  दुर्गा मेला परिसर में फायरिंग से मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा, देसी कट्टा बरामद
  • Bihar Firing: दुर्गा मेला परिसर में फायरिंग से मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा, देसी कट्टा

  • Smoke in Moving Bus on Hajipur Patna Highway Sparks Panic
  • Bihar Bus Incident: हाजीपुर-पटना हाईवे पर चलती बस में धुआं, यात्रियों ने कूद कर बचाई जान

  • Vaishali Road Accident
  • वैशाली में NH-22 पर हादसा, ट्रक से टकराकर पलटी CNG कार, गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी

  • Bakhtiyarpur Road Accident
  • बख्तियारपुर में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत, कई घायल

मधुबनी में जदयू प्रत्याशी को एनडीए की बैठक में करना पड़ा विरोध का सामना, जनता से दूर रहने का लगा आरोप

मधुबनी में जदयू प्रत्याशी को एनडीए की बैठक में करना पड़ा विर

MADHUBANI : झंझारपुर लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों अपना-अपना प्रत्याशियों को जीतने को लेकर कवायत शुरू कर दिया है। झंझारपुर लोकसभा सीट से निवर्तमान सांसद रामप्रीत मंडल पर  एक बार फिर भरोसा जताते हुए  जदयू ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है लेकिन  कार्यकर्ताओं के साथ-साथ झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में लोगों में काफी उनके प्रति आक्रोश है जिसका साफ तौर पर सोमवार को एनडीए की घटक दल के द्वारा की गई बैठक में देखने को मिली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  घटक दल का  कार्यकर्त्ता आम बैठक झंझारपुर स्थित ब्लु हेवेन होटल में किया गया। जिसमें पंचायत से जिला स्तर के सैकड़ो कार्यकर्त्ता शामिल हुए थे। 

कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का गर्म जोशी से स्वागत किया लोकसभा के नि वर्तमान सांसद और nda के  जदयू प्रत्याशी रामप्रीत मंडल को बिहार सरकार के वर्तमान और पूर्व मंत्री ने लोकसभा चुनाव को लेकर आम जनता मतदाता मालिकों से मिलने की हिदायत दी है। बीजेपी के कार्यकर्ताओं के द्वारा जय श्री राम नरेंद्र मोदी किनारे लगाए जा रहे थे तो वहीं जदयू के कार्यकर्ताओं के द्वारा नीतीश कुमार जिंदाबाद किनारा लगाए जा रहा था साफ तौर पर दो धारा में बात एनडीए दिखा है।

बतादें कि  इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रभारी मंत्री मदन साहनी, बिहार सरकार के परिवहन मंत्री शीला मंडल, पूर्व मंत्री रामप्रीत पासवान, लखनेश्वर राय एवं जदयू के वरिष्ठ नेता बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह राज्य सभा सदय संजय झा उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान इन सभीने  बारी बारी से अपने सम्बोधन में स्पष्ट रूप से अपने प्रत्याशी रामप्रीत मंडल को कहा कि आप अपने मतदाताओं से आक्रोश में कही गई दो बात सुन लें। उनके आगे हाथ जोड़कर खड़ा रहें और अपने पक्ष में वोट जरूर मांगें। जानकारी के अनुसार सांसद रामप्रीत मंडल 2019 में लोक सभा चुनाव जितने के बाद अपने क्षेत्र में बहुत काम समय आये। जिसका आम जनता में काफी आक्रोश है जिसकी जानकारी कहीं न कहीं इन मंत्री और पूर्व मंत्री को अपने कार्यकर्त्ता द्वारा मिली है। 

कोरोना को बताया जिम्मेदार

 बाद में इसकी सफाई देते हुए प्रत्याशी सांसद रामप्रीत मंडल ने कहा कि हमारे 5 साल के कार्यकाल में तीन साल कोरोना में चला गया बांकी कुछ समय सांसद सत्र में चल गया जो बचे कुछ समय में जो काम हो सका अपने क्षेत्र में किया हूँ। काम प्रधानमंत्री करते हैं 5 करोड़ का काम हमने किया है वहीं राज्यसभा सदस्य संजय झा ने बिहार सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को बताया। साथियों ने बताया बिहार में एनडीए 40 की 40 सीट जीतेगी और 400 के पर एनडीए करेगी उन्होंने एनडीए के कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश भरा इस एनडीए के बैठक में राज्यसभा सदस्य संजय झा बिहार सरकार की मंत्री शीला मंडल मदन साहनी पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय रामप्रीत पासवान विधायक अरुण शंकर प्रसाद पूर्व विधायक सतीश शाह विधायक मीना कामत सहित सैकड़ो की कार्यकर्ता उपस्थित थे।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - राजकुमार झा