LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

बख्तियारपुर में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत, कई घायल

पिकअप पर एक दर्जन से अधिक मजदूर सवार थे। ठेकेदार उन्हें मजदूरी कराने के लिए पटना ले जा रहा था। इसी दौरान फोरलेन पर पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई।

Bakhtiyarpur Road Accident
Bakhtiyarpur Road Accident - फोटो : news4nation

Bihar News :  राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में फोरलेन पर गुरुवार को मजदूरों से भरी एक पिकअप गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप पर एक दर्जन से अधिक मजदूर सवार थे। ठेकेदार उन्हें मजदूरी कराने के लिए पटना ले जा रहा था। इसी दौरान फोरलेन पर पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

दुर्घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए बख्तियारपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे में एक मजदूर की मौत से घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

रवि शंकर की रिपोर्ट