LATEST NEWS

  • Bihar Congress Infighting
  • मल्लिकार्जुन खड़गे के सामने कांग्रेस नेताओं का विरोध, राजेश राम और कृष्णा अल्लावरु के खिलाफ लगे पोस्टर-नारेबाजी

  • Bihar Politics : अनंत को पार्टी से आउट करने से पहले किन 5 नेताओं ने बैठक कर लगाई मुहर, ललन सिंह की क्या रही भूमिका..अंतिम पंच किसका
  • Bihar Politics : अनंत को पार्टी से आउट करने से पहले किन 5 नेताओं ने बैठक कर लगाई

  •  Lalan Singh Meets Nitish Kumar
  • NDA में बढ़ी सियासी हलचल! अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद एक्शन में ललन सिंह .... सीएम सम्राट

  • Bihar News: मुंगेर के सभी CHC में खुलेगी रक्त संग्रहण इकाई, मरीजों को मिलेगी ये भी सुविधाएं
  • Bihar News: मुंगेर के सभी CHC में खुलेगी रक्त संग्रहण इकाई, मरीजों को मिलेगी ये भी सुविधाएं

  • Patna Airport
  • Patna Airport News: पटना एयरपोर्ट पर अब नहीं होगी मनमानी, अब बताना होगा बोर्डिंग गेट और लगेज बेल्ट

वैशाली में NH-22 पर हादसा, ट्रक से टकराकर पलटी CNG कार, गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार, कार में चार लोग सवार थे। हादसे के बाद कार पलटने से सभी लोग अंदर फंस गए। इसके बाद उन्होंने गाड़ी के शीशे तोड़कर बाहर निकलते हुए अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।

Vaishali Road Accident
Vaishali Road Accident - फोटो : news4nation

Bihar News :  वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH-22 पर गोढ़िया पुल के पास एक सड़क हादसा हो गया। ट्रक से टकराने के बाद मारुति अर्टिगा कार बीच सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद कार से CNG गैस का रिसाव होने लगा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, कार में चार लोग सवार थे। हादसे के बाद कार पलटने से सभी लोग अंदर फंस गए। इसके बाद उन्होंने गाड़ी के शीशे तोड़कर बाहर निकलते हुए अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तत्परता दिखाते हुए गैस रिसाव को बंद कराया, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका टल गई। वहीं, गोरौल के अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रक को जब्त कर थाने पहुंचा दिया है।

बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग पटना सिटी के रहने वाले हैं और पटना से मुजफ्फरपुर जा रहे थे। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

ऋषभ की रिपोर्ट

NSIT
Nsmch