LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

बगहा में दाढ़ी बनवाने सैलून में गए जदयू प्रखंड अध्यक्ष की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

बगहा में दाढ़ी बनवाने सैलून में गए जदयू प्रखंड अध्यक्ष की बदम

BAGAHA : जिले के धनहा थाना क्षेत्र के तमकुहा बाजार में बुधवार की देर शाम अपराधियों ने सैलून की दुकान में भितहा के खैरवा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विभव राय को गोली मारकर हत्या कर दिया। अपराधी वैभव राय के सिर में गोली मारकर भाग निकले। 

घटना के बाद आसपास के लोगों व दुकानदारों द्वारा विभव राय को दहवा अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। धनहा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटनाक्रम की जांच कर रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि विभव राय स्कॉर्पियो गाड़ी से तमकुहा बाजार में पहुंच अपने गांव के  विकास सैलून के दूकान में दाढ़ी बनवाने के लिए बैठे। 

Diarch GO

उसी दौरान बाइक सवार दो युवक आकर दूकान में बैठे और पलक झपकते में माथे में गोली मारकर फरार हो गये। घटना के बाद अफरा तफरी मच गयी। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना धनहा थाना को दिया और पूरी अचेत अवस्था में राय को दहवा सीएचसी में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

घटना के बाद गंडक क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मधुबनी और भितहा क्षेत्र में लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश बढ़ गया है। वही मृतक विभव राय के परिजनों, संबंधियों समेत पार्टी कार्यकर्ताओं व प्रेमियों में गहरा रोष देखा जा रहा है।

NSIT
Nsmch

बगहा से नागेन्द्र की रिपोर्ट