LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

छपरा में दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा बंद, राजद कार्यकर्ता की गोली लगने से हुई मौत के बाद उपजे तनाव के बाद प्रशासन ने लिया फैसला

छपरा में दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा बंद, राजद कार्यकर्ता की

CHHAPRA : छपरा में चुनाव के दौरान भाजपा-राजद नेताओं के बीच हुए विवाद में गोली लगने से युवक की हुई मौत के बाद लोगों का गुस्सा थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने दो दिनों के लिए छपरा में इंटरनेट बंद कर दिया है। जिले के एसपी गौरव मंगला ने मोर्चा संभाल रखा है।  लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही है। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है 

बता दें कि छपरा में आरजेडी और बीजेपी समर्थकों में फायरिंग हुई, इसमें एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी आरजेडी के समर्थक बताए जा रहे हैं। हत्या के बाद से इलाके में तनाव है। लोग दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा कर रहे हैं। एसपी गौरव मंगला ने खुद मार्चा संभाल रखा है। 

बता दें कि आज सुबह मुफस्सिल थाना के तेलपा भिखारी चौक के पास फायरिंग हुई। इसमें मारे गए युवक की पहचान चंदन राय के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान गुड्डू राय, मनोज राय के रूप में हुई है। घायलों का इलाज पटना के पीएमसीएच में हो रहा है।

वहीं मृतक चंदन राय के शव का पोस्टमॉर्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है। रोहिणी आचार्य, और तेजप्रताप यादव के उसके घर आने की संभावना है। फिलहाल चंदन राय के बड़े भाई के बाहर से घर लौटने का इंतजार किया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

मामले को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव में हिंसा की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। कुछ लोग हैं जो हार के डर से ये सब कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन अपना काम कर रहा है। वहीं रोहिणी आचार्य ने कहा कि भाजपा के लोग डरे हुए हैं। भाजपा वाले गुंडों पर FIR होनी चाहिए।

बोले एसपी गौरव मंगला

मामले को लेकर एसपी गौरव मंगला ने बताया कि कल वोटिंग के दौरान बीजेपी और आरजेडी समर्थकों में झड़प हुई थी। आज उसी की प्रतिक्रिया में फायरिंग हुई है। सारण के डीएम अमन समीर ने मौत की बात स्वीकार की है। कई राउंड गोली चलाई गई है। कल रोहिणी आचार्य के बूथ संख्या 318-319 पर आने पर चुनाव के दौरान तनाव बढ़ा था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी भी हुई थी।