LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

टी-20 महिला विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित, हरमनप्रीत कौर को मिली टीम की कमान, स्मृति मंधाना उप कप्तान

टी-20 महिला विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित, हरमनप्रीत कौर

DESK : बांग्लादेश से मेजबानी छीनने के बाद महिला टी-20 विश्व कप को अब संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया जा रहा है। जिसके लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम की कमान हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है। वहीं स्मृति मंधाना टीम की उपकप्तान होंगी।

हरमनप्रीत कौर चौथी बार इस टूर्नामेंट में कप्तानी करती दिखेंगी। वह 2018, 2020 और 2023 महिला टी20 विश्व कप में भी भारतीय टीम की कमान संभाल चुकी हैं। वहीं ओपनिंग जोड़ी के तौर पर शेफाली वर्मा और स्मृति पर जिम्मेदारी होगी भारत को बेहतर शुरूआत दिलाने की।  जबकि मिडिल ऑर्डर में कप्तान हरमनप्रीत, जेमिमा, दीप्ति और ऋचा पर होगी। पूजा और श्रेयंका पाटिल पर मैच फिनिश करने की जिम्मेदारी होगी। श्रेयंका को टीम में शामिल तो किया गया है, लेकिन टूर्नामेंट से पहले उनकी फिटनेस की जांच होगी। अभी टूर्नामेंट में काफी वक्त है, ऐसे में श्रेयंका के फिट होने की उम्मीद है। यह धाकड़ स्पिन ऑलराउंडर अपना दिन होने पर किसी भी मैच को पलटने की क्षमता रखती है। 

Diarch GO

टीम इस प्रकार है

महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत की टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल*, सजना सजीवन। (*फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन)

ट्रैवलिंग रिजर्व: उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, साइमा ठाकुर।

नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व: राघवी बिष्ट, प्रिया मिश्रा।

बता दें कि टूर्नामेंट का यह नौवां संस्करण तीन से 20 अक्तूबर तक दुबई और शारजाह में खेला जाएगा। भारत को ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ रखा गया है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत चार अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला छह अक्तूबर को खेला जाएगा। यह दोनों मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे।

NSIT
Nsmch