LATEST NEWS

  • Bihar News : भोजपुर में दो कट्ठा जमीन के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हुई हत्या, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : भोजपुर में दो कट्ठा जमीन के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर

  • Bihar News : पटना में खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में की छापेमारी, एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त कर किया विनष्ट
  • Bihar News : पटना में खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में की छापेमारी,

  • Bihar News : गया कोर्ट ने हत्या के पुराने मामले में आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 55 हजार रुपये का लगाया जुर्माना
  • Bihar News : गया कोर्ट ने हत्या के पुराने मामले में आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा,

  • विवाहिता को गोली लगने के मामले का 6 घंटे में खुलासा: ससुर गिरफ्तार, अवैध हथियार से लापरवाही में चली थी गोली
  • विवाहिता को गोली लगने के मामले का 6 घंटे में खुलासा: ससुर गिरफ्तार, अवैध हथियार से लापरवाही में

  • Bihar News : मोतिहारी में बीईओ कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा का डिस्क निकालकर हो रहा फर्जीवाड़ा, जांच में खुली पोल
  • Bihar News : मोतिहारी में बीईओ कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा का डिस्क निकालकर हो रहा फर्जीवाड़ा, जांच में

India Squad for 1st Bangladesh Test: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम की घोषणा, 21 महीने बाद पंत की वापसी, इन खिलाड़ियों की चमकी किस्मत, तो इनको नहीं मिली जगह...

India Squad for 1st Bangladesh Test: बांग्लादेश के खिलाफ पहल

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। रविवार को भारतीय टीम की घोषणा हुई। भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला 19 सितंबर से खेला जाएगा। बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान रविवार को कर दिया है। सीरीज के पहले मुकाबले के लिए 16 खिलाड़ियों को सेलेक्ट किया गया है।

21 महीने बाद पंत की वापसी

बता दें कि, पहला टेस्ट चेन्नई और दूसरा कानपूर में होगा। 21 महीने बाद स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की टेस्ट टीम में वापसी हो रही है। पंत ने आखिरी टेस्ट दिसंबर 2022 में संयोग से बांग्लादेश के सामने ही खेला था। उसके बाद पंत का कार एक्सीडेंट हो गया था और उन्हें लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ा। उन्होंने 15 महीने बाद यानी जून 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कमबैक किया था।

सरफराज को मिला मौका

ऋषभ पंत के साथ केएल राहुल भी टीम में वापसी कर रहे हैं। जिसमें एक खिलाड़ी ऐसा है जिसे इस बात का पूरा भरोसा था कि उसे बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में मौका नहीं दिया जाएगा, लेकिन टीम सेलेक्टर्स ने इस खिलाड़ी को मौका दे दिया है। यह खिलाड़ी कोई और नहीं सरफराज खान है।

इन खिलाड़ियों को भी मिला मौका

वहीं केएल राहुल भी सबसे लंबे फॉर्मेट में लौट आए हैं। उन्होंने आखिरी टेस्ट इस साल जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। वह चोट के कारण पूरी इंग्लैंड सीरीज में नहीं खेल सके। तेज गेंदबाज यश दयाल को पहली बार टेस्ट टीम में चुना गया है। 26 वर्षीय दयाल ने दलीप ट्रॉफी 2024 में पहले मैच में इंडिया बी के लिए चार विकट चटकाए। वहीं, इंडिया ए के लिए नौ चटकाने वाले ऑलराउंडर आकाश दीप पर चयनकर्ताओं ने भरोसा बनाए रखा है। उन्होंने फरवरी में टेस्ट डेब्यू किया था।

NSIT
Nsmch

मोहम्मद शमी को नहीं मिली टीम में जगह 

विराट कोहली की भी टेस्ट टीम में वापसी हो गई है जो इस साल की शुरुआत में घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ हुई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में नहीं खेल पाए थे। हालांकि, पेसर मोहम्मद शमी जगह बनाने में विफल रहे। चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने पहले कहा था कि दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज का लक्ष्य बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में वापसी करना था। भारत और बांग्लादेश ने अब तक 13 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें से 11 में भारत ने जीत दर्ज की है जबकि दो मैच ड्रॉ रहे।

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड:- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल।