LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

कैमूर में लूट,छिनतई व चेन स्नेचिंग की घटनाएं बढ़ी, पुलिस की गश्ती पर उठने लगे सवाल, दहशत में स्थानीय निवासी

कैमूर में लूट,छिनतई व चेन स्नेचिंग की घटनाएं बढ़ी,  पुलिस की

कैमूर- मोहनिया में बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा होने लगा है. कहने को तो मोहनिया थाने में लगभग आधा दर्जन वाहन है जिससे पुलिस लगातार गस्ती करने का दावे करती है लेकिन जिस प्रकार से शहर में लूट और चेन स्नेचिंग के मामले बढ़ रहे हैं इससे पुलिस की कार्यशैली पर लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं. 

मोहनिया थाना क्षेत्र के बघिनी गांव की रहने वाली संगीता देवी अंवारी गांव के समीप अपना मकान बना कर रहती हैं गुरुवार के सुबह अपने काम से एक दुकान पर जा रही थी तभी बाइक सवार दो युवक हेलमेट लगाए और मास्क पहने हुए महिला के पास रुके और राहुल नाम के लड़के का पता पूछने लगे जब तक महिला कुछ समझ पाती, गले का चैन छीनकर बाइक सवार भाग निकले.

शोर गुल सुनकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी. मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम द्वारा घटनास्थल के समीप लगे दुकान में सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो बाइक पर सवार दो युवक महिला से चेन छीनकर भागते हुए नजर आए.

इस पूरे मामले को लेकर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट-देवव्रत तिवारी