LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

कैमूर में तेज रफ़्तार बोलेरो ने बैंक से पैसा निकालने जा रहे वृद्ध को मारी टक्कर, इलाज के लिए अस्पताल जाने के दौरान हुई मौत

कैमूर में तेज रफ़्तार बोलेरो ने बैंक से पैसा निकालने जा रहे व

KAIMUR : कैमूर में तेज रफ्तार का कहर जारी है। इसी सिलसिले में बैंक से पैसा निकालने जा रहे एक वृद्ध व्यक्ति को तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे घायल हुए वृद्ध को अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु बनारस रेफर किया गया। बनारस जाने के क्रम में बीच रास्ते में ही वृद्ध की मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया। मामला मोहनिया थाना क्षेत्र के एनएच 2 हाई स्कूल के पास की है। 

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक मोहनिया थाना क्षेत्र के कुरई गांव निवासी 65 वर्षीय लालू राम बताया जाता है। वहीं मृतक के पुत्र दुखी राम ने बताया कि मेरे पिताजी मोहनिया बैंक में पैसा निकालने के लिए आए हुए थे। सी एस पी केंद्र से पैसा निकालने जा रहे थे। तभी एनएच 2 को पार कर रहे थे। तभी मोहनिया हाई स्कूल के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दिया। जहां घटनास्थल पर यह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

Diarch GO

इसके बाद आसपास के लोगों द्वारा इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया ले जाया गया। जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया। जहां से इलाज के बाद चिकित्सक ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर बनारस के लिए रेफर कर दिया। 

कहा की बनारस जाने के दौरान बीच रास्ते में ही मुगलसराय के समीप पिताजी की मौत हो गई। जिसके बाद हम लोग उसकी सूचना पुलिस को देते हुए शव को मोहनिया ले आए हैं। जहां पुलिस द्वारा शव का पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। जहां पुलिस और परिजनों की मदद से शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं मृतक के परिजनों ने सरकारी मुआवजे की मांग किए। 

NSIT
Nsmch

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट