LATEST NEWS

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

जमुई में हनी ट्रैप में फंसाकर बदमाशों ने दो युवकों का किया अपहरण, ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने कुख्यात धर्मा सहित दो को किया गिरफ्तार

जमुई में हनी ट्रैप में फंसाकर बदमाशों ने दो युवकों का किया अ

JAMUI : जमुई के झाझा थाना क्षेत्र में एक दिन पूर्व एक महिला के द्वारा कॉल के जरिए दो युवक को हनी ट्रैप कर मछीन्द्र पहाड़ी के पास बुलाया गया। जिसके बाद दोनो युवकों को उनके निजी वाहन थार समेत अपहरण कर लिया गया। जिसके बाद फिरौती की बड़ी रकम मांग की गई। लेकिन इनकी किस्मत में कुछ और ही लिखा था। जिस थार वाहन से उन्हे ले जाया जा रहा था। उसका ईंधन खत्म हो गया। फिर मजबूरन अपहरणकर्ता दोनो युवकों को तीन मोटरसाइकिल से लेकर भागने लगे। 

इसी बीच झाझा के डूमरहार गांव के लोगों ने दोनो युवकों को चिल्लाता देख पकड़ लिया। युवकों ने बताया कि हमारा अपहरण किया गया है। जिसके बाद ग्रामीणों ने अपहरणकर्ताओं को चारो ओर से घेर लिया और  महज कुछ ही देर में पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। 

घटना को अंजाम देने वालों में लक्ष्मीपुर संदीपी का धर्मा पासवान व झाझा के डुमरहार का अर्जुन सिंह शामिल है। जिसे पुलिस ने एक देशी पिस्टल , दो जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वहीं अपहृत युवकों की पहचान अभिमन्यु कुमार व कुमार राहुल के रूप में हुई है। जिसे पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया और बड़ी घटना होने से बचा लिया।

जमुई एसपी डॉ• शौर्य सुमन के सफल निर्देशन में दोनो युवकों की जान बच गई और फिरौती मांगने वाले दोनो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी टीम में झाझा थाना के थानाध्यक्ष संजय कुमार, इंस्पेक्टर संजय यादव, सब इंस्पेक्टर कुंज बिहारी, सब इंस्पेक्टर निधि कुमारी एवं थाना के सशस्त्र बल के साथ टेक्निकल सेल की टीम शामिल थी।

NSIT
Nsmch

जमुई से सुमित की रिपोर्ट