LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

बगहा में डायन का आरोप लगाकर महिला के साथ ग्रामीणों ने की जमकर मारपीट, बैंड बाजे के साथ गाँव में घुमाया, परिजनों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

बगहा में डायन का आरोप लगाकर महिला के साथ ग्रामीणों ने की जमक

BAGAHA : सेमरा थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव में एक महिला को डायन कह कर पिटाई के साथ केश मुड़वाकर जूते चप्पल की माला पहनाकर गांव मे घुमाया गया है जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि यह घटना 1 अगस्त को हुई है जो सामूहिक रूप से दर्जनों ग्रामीणों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। 

पीड़ित महिला के पति की शिकायत पर 10 लोगों के खिलाफ थाने मे मामला मामला दर्ज किया गया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी में जुटी है। 55 वर्षीय पीड़ित महिला को 1 अगस्त की शाम गांव के कुछ लोगों ने घर का दरवाजा तोड़कर मारपीट किया और दूसरे दिन सुबह जबरदस्ती महिला को घर से खींचकर ले गए। फिर डायन बताकर उसके सिर के बाल मुंडवाए गए और जूते-चप्पल की माला पहनाकर भरवलिया व पास के गांवों में घुमाया गया। जिसमे वजाप्ता लोगो ने बैंड-बाजे के साथ गावों मे महिला पर डायन का आरोप लगाते हुए उसके साथ यह अपमान किया। 

Diarch GO

महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके आधार पर सेमरा थाना की पुलिस ने 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाई मे जुटी हुई है। इस संबंध मे थाना अध्यक्ष संपत कुमार ने बताया कि सभी आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह घटना समाज मे जड़ जमाये अंध विश्वास और कुरीतियों का डरावना रूप उजागर करता है, जिससे निर्दोष लोगों को सामाजिक हिंसा और अपमान का सामना करना पड़ता है।

बगहा से नागेन्द्र की रिपोर्ट