LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

बगहा में जदयू प्रखंड अध्यक्ष की 5 लाख रूपये सुपारी देकर कराई गयी हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

बगहा में जदयू प्रखंड अध्यक्ष की 5 लाख रूपये सुपारी देकर कराई

BAGAHA : जदयू के भितहा प्रखंड अध्यक्ष विभव राय की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक शूटर भी शामिल है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि विभव राय की हत्या के पीछे खैरवा पंचायत के वर्तमान मुखिया पति मंटू सिंह का हाथ है। दोनों के बीच पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी। इसी रंजिश के चलते मंटू सिंह ने अपने रिश्तेदार विकास सिंह के साथ मिलकर विभव राय की हत्या की साजिश रची। मंटू सिंह ने हत्या के लिए पाँच लाख रुपये की सुपारी दी थी। 

इस साजिश को अंजाम देने के लिए विकास सिंह ने रवि प्रकाश, विजय यादव उर्फ टाइगर और नन्हे सिंह के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। 7 अगस्त को धनहा थाना क्षेत्र के तमकुहा बाजार में विभव राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद इलाके में हंगामा हो गया था और विभव राय के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस की त्वरित कार्रवाई में रवि प्रकाश, विजय यादव, विकास सिंह और नन्हे सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से हत्या में इस्तेमाल हथियार, सुपारी की राशि और एक मारुति स्विफ्ट कार बरामद की है। इस मामले में मुखिया पति मंटू सिंह और एक शूटर गौरव अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Diarch GO

एसपी ने बताया कि इस हत्याकांड की जाँच के लिए चार अलग-अलग एसआईटी टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने सराहनीय कार्य किया है। जल्द ही फरार अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस मामले में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में चार अलग-अलग S.I.T टीमों का गठन किया है, जो घटना की जांच में जुटी हैं। मौके पर पहुँची FSL टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन का कार्य पूरा किया। 

धनहां थाना में इस मामले को लेकर कांड संख्या 174/24 के तहत हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों—रवि प्रकाश (32), विजय यादव उर्फ टाइगर (24), विकास सिंह उर्फ विवेक सिंह (21), और नन्हे सिंह उर्फ कृष्णा कुमार सिंह (27)—को गिरफ्तार किया है। इन अभियुक्तों पर विभव राय की हत्या में शामिल होने का आरोप है।

NSIT
Nsmch

बगहा से नागेन्द्र की रिपोर्ट