LATEST NEWS

  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की व्यवस्था खत्म
  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की

  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को मिले भविष्य के नए विकल्प
  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को

  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के जरुरी टिप्स
  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन,

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

कोलकाता अस्पताल में हुई तोड़फोड़ पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी- 'अस्पताल बंद करना ही बेहतर, राज्य की मशीनरी नाकाम'

कोलकाता अस्पताल में हुई तोड़फोड़ पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

कोलकाता-  हाईकोर्ट ने आज यानी शुक्रवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई बर्बरता पर संज्ञान लिया। हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार की आलोचना करते हुए कहा, 'यह राज्य मशीनरी की पूर्ण विफलता है।बता दें कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज  में बुधवार आधी रात कुछ लोगों ने अस्पताल परिसर में घुसकर आपातकालीन विभाग में तोड़फोड़ की। अस्पताल में हुई तोड़फोड़ पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने आज सख्त टिप्पणी की है।

कोर्ट ने इस घटना पर चिंता जताते हुए राज्य मशीनरी को पूरी तरह नाकाम बताया है। वहीं, कोर्ट ने सलाह दी है कि बेहतर होगा अस्पताल बंद किया जाए और मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया जाए। इस दौरान कोर्ट रूम में पश्चिम बंगाल सरकार के वकील भी वहां मौजूद थे। इस दौरान चीफ जस्टिस ने राज्य सरकार से कहा कि इ घटना के बाद आप क्या कर रहे हैं?

हाईकोर्ट ने पूछा कि एहतियात के तौर पर क्या कदम उठाए गए थे? इसपर सरकार की ओर से मौजूद वरिष्ठ अधिवक्ता विकास रंजन ने कहा कि दोपहर तीन बजे सीबीआई जांच के निर्देश दिए गए थे। राज्य सरकार की वकील ने कहा कि अचानक 7,000 लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। जिसकी वजह से अफरा-तफरी मच गई और तोड़फोड़ की घटना हुई।

बता दें कि आरजी कर अस्पताल के नजदीक पुलिस बैरिकेड तोड़कर बुधवार को भीड़ परिसर में घुस गई थी। कुछ लोगों ने कुर्सियां और बोर्ड तोड़ दिए थे। यह घटना तब हुई जब जूनियर डॉक्टर के लिए न्याय की मांग करते हुए बड़ी संख्या में महिलाएं कोलकाता की सड़कों प्रदर्शन कर रही थीं।

NSIT
Nsmch