LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

बिहार में झमाझम बारिश से गर्मी हुई छूमंतर, इन 7 जिलों में हो सकती है भारी बरसात, जुलाई में झमाझम बारिश के आसार

बिहार में झमाझम बारिश से गर्मी हुई छूमंतर, इन 7 जिलों में हो

पटना: बिहार के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. बुधवार को प्रदेश के लगभग जिलों में बारिश की संभावना है, साथ ही कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. राजधानी पटना सहित कई जिलों में भारी बारिश की  संभावना हैं. बिहार के अधिकांश जिलों में मानसून की बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने बिहार के सात जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार 3 जुलाई को सूबे के पटना सीवान समेत  सात जिलों में  भारी बारिश हो सकती है. बिहार और उत्तर प्रदेश के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है.  

मौसम विभाग के अनुसार बिहार 72 घंटे मॉनसून अच्छा खासा सक्रिय रहेगा. मॉनसून को दो ट्रफ लाइन ताकत दे रही हैं. यह ट्रफ लाइन उत्तरी बिहार और उत्तर-पश्चिम बिहार से गुजर रही हैं. इनमें से एक ट्रफ लाइन तो अरब सागर के तटवर्ती क्षेत्र से लेकर बिहार तक जमी हुई है. इस तरह बंगाल की खाड़ी और अरब सागरी मौसमी दशा से बिहार प्रभावी रहेगा.इन सब कारकों के प्रभाव से अगले तीन दिनों तक पूरे बिहार में सक्रिय रूप से वर्षा होने की संभावना है.

बिहार के कई जिलों में बारिश होने से तापमान का पारा तो लुढ़क गया. मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे के भीतर राज्यभर में भारी बारिश हो सकती है. लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे. धान की बिचड़े के बढ़वार से कई ब्लॉक में किसान धान की रोपनी में जुट गए. किसानों के अनुसार मानसून की बारिश से खरीफ खेती को काफी लाभ होगा.

2 जुलाई को कोसी-सीमांचल एवं दक्षिण बिहार में  बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार पटना, गया, जहानाबाद, शेखपुरा, नालंदा, नवादा, लखीसराय और बेगूसराय में 3 जुलाई तक झमाझम बारिश हो सकती है. 

NSIT
Nsmch

विभाग के अनुसार सिवान, गोपालगंज,सारण, समस्तीपुर, सुपौल, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में 3 जुलाई तक झमाझम बारिश हो सकती है.