LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

बिहार में हेल्थ सिस्टम की फिर से खुली पोल, ठेले पर बैठकर रेफरल अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला, बच्चे के जन्म के बाद ठेले पर लौटी वापस

बिहार में हेल्थ सिस्टम की फिर से खुली पोल, ठेले पर बैठकर रेफ

KAIMUR : बिहार सरकार राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए हर साल करोड़ों रूपये खर्च कर रही है। लेकिन सुविधाओं में पलीता लगाने में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जिससे इसका लाभ राज्य के लोगों को नहीं मिल पा रहा है।

कैमूर जिले के रामगढ़ रेफरल अस्पताल का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया जो बिहार के सिस्टम पर ही सवाल खड़ा करता है। गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचने के लिए जब एंबुलेंस नहीं मिला तो ठेले से ही अपने पति के साथ अस्पताल पहुंच गई। जहां डिलीवरी के बाद भी महिला को एंबुलेंस नहीं मिला तो नवजात को गोद में लेकर अपने परिवार के साथ ठेले से ही घर वापस गई। 

पूरे मामले में मोहनिया एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि इस मामले की मैं स्वत: जांच करुंगा किन परिस्थितियों में ऐसा हुआ। जिला पदाधिकारी को भी मामले की जानकारी देंगे और मामले में जांच करेंगे। मामले में जो भी दोषी होंगे उनपर कार्रवाई की जाएगी। 

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट