LATEST NEWS

  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का निरीक्षण
  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का

  • Katihar Family Performs Pind Daan
  • Patna High Court: प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार,शादी के जोड़े

  • Patna HC Seeks Action on Encroachment Along Motihari Canal
  • Patna High Court: मोतिहारी की ऐतिहासिक नहर पर अतिक्रमण मामले में पटना हाईकोर्ट सख्त, 110 कब्जाधारियों को नोटिस

  • Bihar News:  गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और जवान
  • Bihar News: गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और

  • Maner PACS President Murder Case
  • पटना STF की बड़ी कार्रवाई: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का वांछित आरोपी प्रिंस कुमार गिरफ्तार

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर की आमने सामने हुई टक्कर, हादसे सहायक पुलिस आयुक्त और गनमैन की हुई मौत

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर की आमने सामने हुई टक्कर,

DESK : शनिवार को पंजाब के लुधियाना में बड़ा हादसा हुआ है। यहां दो गाड़ियों के आपस में हुई टक्कर में  से सहायक पुलिस आयुक्त समेत दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. वहीं, तीसरा जवान गंभीर रूप से घायल है. बताया जा रहा है कि वाहनों के टक्कर के बाद एक गाड़ी में आग लग गई, जिसकी चपेट में दोनों पुलिसकर्मी आ गए।

बताया गया कि एसीपी संदीप सिंह देर रात चंडीगढ़ से लुधियाना आ रहे थे। इस दौरान समराला के दयालपुरा बाईपास पर देर रात करीब 3:30 बजे उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी और सामने से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि फॉर्च्यूनर गाड़ी में आग लग गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की मदद ली और घायल पुलिस अधिकारी, उनके गनमैन और ड्राइवर को गंभीर हालत में समराला अस्पताल ले जाया गया।  जहां डॉक्टरों ने एसीपी संदीप सिंह और उनके गनमैन को मृत घोषित कर दिया।   

समराला पुलिस स्टेशन के SHO राव बरिंदर सिंह ने कहा कि वे रात में तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि पुलिस अधिकारी संदीप सिंह और उनके गनमैन को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया और उनकी जान बचाने की कोशिश की गई, लेकिन एसीपी संदीप सिंह और उनके गनमैन की जान नहीं बचाई जा सकी।