LATEST NEWS

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

HC में ट्रांसपोर्ट नगर माल ढुलाई स्टैंड में जाने वाली सड़क और नालों की दयनीय हालात पर सुनवाई, बुडको को प्रगति रिपोर्ट देने का निर्देश

HC में ट्रांसपोर्ट नगर माल ढुलाई स्टैंड में जाने वाली सड़क और

पटना हाईकोर्ट ने राजधानी पटना में निर्मित ट्रांसपोर्ट नगर में माल ढुलाई के लिए बनाई स्टैंड में जाने वाली सड़क और नालों की दयनीय हालात पर सुनवाई की।याचिकाकर्ता संजय कुमार टेकरीवाल की जनहित याचिका पर चीफ जस्टिस के वी चंद्रन की खंडपीठ सुनवाई करते हुए बुडको को अगली सुनवाई में प्रगति रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

  पूर्व की सुनवाई में कोर्ट को बताया गया था कि  सड़क व नालों के  निर्माण लिए धनराशि की तकनीकी स्वीकृति प्रदान कर दी गयी।लेकिन अभी इस धनराशि के लिए वित्तीय स्वीकृति मिलना शेष हैं ।

अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि  आम लोगों को इस स्टैंड में  बुनियादी सुविधाओं के अभाव के  कारण  भयंकर कष्टों का सामना करना पड़ रहा है।लेकिन ये योजना लाल फीताशाही का शिकार हो गई है ।

उन्होंने बताया कि ये बस स्टैंड काफी बड़ा है, जहाँ राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से वाहन आती जाती  है।बड़ी तादाद में लोग इस स्टैंड में माल ढूलाई के क्रम मे आते जाते है।

NSIT
Nsmch

उन्होंने कोर्ट को बताया कि  इसके बाबजूद इस स्टैंड की हालत काफी दयनीय है।यहाँ  बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं।सड़कों की हालत खराब होने के कारण लोगों को स्टैंड में आने जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता हैं ।

  अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्रा ने ये भी बताया कि बरसात के मौसम में  स्टैंड में जलजमाव की भी भीषण समस्या होती है।इस कारण लोगों  को काफी मुश्किलें होती है।जल निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने के कारण  काफी समय तक जलजमाव की समस्या बरकरार रहती है।

इस मामलें पर कोर्ट के समक्ष अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्रा व अंकिता कुमारी याचिकाकर्ता की ओर से पक्ष प्रस्तुत किया।इस जनहित याचिका पर अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद की जाएगी।