LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटा था हर्ष, एक महीने पहले हुआ था विवाद

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटा

PATNA : पटना में सोमवार को जिस तरह से बीए के छात्र हर्ष की परीक्षा केंद्र के बाहर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसके तार पटना यूनिवर्सिटी में होनेवाले छात्र संघ चुनाव से जुड़ रहे हैं। बताया जा रहा है लॉ के अंतिम वर्ष के छात्र हर्ष इस बार चुनाव लड़ना चाह रहा था। जिसके लिए उसने तैयारी भी शुरू कर दी थी। हालांकि अभी यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता है कि हत्या का एक बड़ा मोटिव छात्र संघ चुनाव से भी जुड़ा हो सकता है।

हर्ष के पिता अजीत कुमार ने बताया कि हर्ष छात्र संघ का चुनाव लड़ना चाहता था, वह कहता था कि आज तक जिसने भी चुनाव लड़ा है वो सभी पास आउट थे। पढ़ते हुए किसी ने चुनाव नहीं लड़ा है, लेकिन मैं कहता था कि हार जाओगे। पत्रकार के बेटे हो गरीब भी हो। हर्ष कहता था कि मैं मेहनत कर रहा हूं, कॉलेजों में घूम रहा हूं। सैनिटरी वेंडिग मशीन भी लगवा रहा हूं।

दो गुटों में हुआ था झगड़ा 

जानकारी के अनुसार करीब एक माह पहले यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने डांडिया नाइट्स का आयोजन किया था। इसके ही मैनेजमेंट को लेकर विवाद चल रहा था। बीएन कॉलेज का स्टूडेंट हर्ष आज लॉ कॉलेज में एग्जाम देने गया था। एग्जाम देकर निकला तो अपनी बुलेट गाड़ी पर बैठा। उसी समय करीब 15 की संख्या में लड़के आए और मारपीट करने लगे।

लड़कों ने उसे रॉड और ईंट से पीठ और पेट में कई जगह मारा। 10 मिनट तक उसके साथ मारपीट करते रहे। जबतक हर्ष के साथी आते तब तक वो बुरी तरह से घायल हो गया था। फिर कुछ लड़कों ने उसे पीएमसीएच पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

NSIT
Nsmch

शांभवी चौधरी ने बताया अपना भाई

इस पूरी घटना को लेकर समस्तीपुर से एनडीए प्रत्याशी शांभवी चौधरी ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने मारे गए हर्ष को अपना छोटा भाई बताया है। शांभवी ने लिखा कि "समस्तीपुर चुनाव और उससे पहले भी एक भाई के रूप में सदैव हमारे साथ मजबूती से खड़े रहने वाले हर्ष अब हमलोगों के बीच नहीं हैं। पटना लॉ कॉलेज में कुछ हिंसक तत्वों ने उनकी हत्या कर दी है। हम प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि इस हत्याकांड की बारिकी से जांच हो और दोषियों को शीघ्र अतिशीघ्र चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाए। एक मां ने अपना बेटा और पिता ने बुढ़ापे का सहारा खोया है।"

बता दें कि पटना विश्वविद्यालय में छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक छात्र हर्ष की मौत हो गई है। घटना सुलतानगंज थाना क्षेत्र के लॉ कॉलेज कैंपस की है। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी सेंट्रल के साथ कई थानों की पुलिस पहुंची। मृत छात्र की पहचान हर्ष के रूप में हुई है। वह वैशाली प्रखंड के मझौली गांव के रहने वाले थे। हर्ष के पिता अजीत कुमार वैशाली प्रखंड से एक अखबार के रिपोर्टर हैं। इस बीच पीयू में अगले आदेश सभी परीक्षाएं स्थगित रखने का लिया गया निर्णय। इसके अलावा मंगलवार को विश्वविधालय बंद रखने का भी आदेश जारी किया गया है।