LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

पढ़ाई के समय गुरुजी छात्रों से ढुलवा रहे थे कॉपी और किताब,एसडीएम ने कहा - जांच कर होगी कार्रवाई

पढ़ाई के समय गुरुजी छात्रों से ढुलवा रहे थे कॉपी और किताब,एस

कैमूर - बिहार की शिक्षा व्यवस्था और सरकारी स्कूलों को सुधारने का दावा भले हीं किया जाता हो लेकिन बदहाल हालतकी तस्वीर सामने आ हीं जाती है. बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए राज्य सरकार करोड़ों खर्च कर रही है लेकिन बच्चों को पढ़ाने के बजाय उनसे इस उमस भरी गर्मी में सिर पर किताबें ढुलवाईं  जा रहै.गईं।

दरअसल यह ताजा मामला प्रखंड संसाधन केंद्र दुर्गावती (बीआरसी) पर  शिक्षा विभाग सरकारी विद्यालयों में नामांकित छात्रों के बेहतर शिक्षा के लिए स्टडी बुक कॉपी पीने वाला पानी का बोतल सभी प्रखंड संसाधन केंद्र पर मुहैया कराई है।

Diarch GO

इधर कुछ  विद्यालयों के प्रधानाध्यापक प्रखंड संसाधन केंद्र पर रखे गए सामग्री लेने के लिए पहुंचे थे। स्कूल टाइम के दौरान ही स्टडी सामग्री को लेने के लिए अपने साथ नाबालिग छात्रों को भी गुरू जी साथ ले आए थे। गुरु जी के द्वारा किराए पर लाया गया ऑटो ई रिक्शा बीआरसी केंद्र के बाहर खड़ा था।

 विभिन्न विद्यालयों के नाबालिग मासूम छात्र सामग्री का गट्ठर ढोकर गाड़ी में रख रहे थे। सवाल खड़ा होता है कि स्कूल अवधि के बीच छात्रों को स्कूल से प्रखंड संसाधन केंद्र क्यों लाया गया। नाबालिक बच्चों से भारी भरकम सामग्री क्यों ढुलवाया गया। इसका जवाब प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के भी पास नहीं था।

NSIT
Nsmch

मीडिया का कैमरा चलने लगा स्कूली बच्चों को अंदर छुपाने की कोशिश की गई। कुछ देर बाद किताबें और कॉपी की पेटी ऑटो पर रखवाया गया। प्रखंड मुख्यालय पर रहे आम लोगों ने कहा कि दुर्गावती में सुशासन का नंगा नाच किया जा रहा है। शिक्षकों के भीतर प्रशासन का भय नहीं है और नाही समाज का डर।

 हालांकि पूछे जाने पर छात्रों ने बताया कि यहाँ गुरुजी लेकर आए हैं। दूसरी तरफ मीडिया को देखते ही गुरुजी कमरे में खुद को बंद करने लगे। वही इस संबंध में पूछे जाने पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दुर्गावती मालती नगीना ने बताया कि यह कोई खास बात नहीं है।

जबकि एसडीएम मोहनिया राकेश कुमार ने कहा कि यह गंभीर मामला है जांच के बाद कार्रवाई होगी और इस मामले से डीएम  को भी संज्ञान में देंगे।

रिपोर्ट- देवव्रत तिवारी