LATEST NEWS

  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की व्यवस्था खत्म
  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की

  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को मिले भविष्य के नए विकल्प
  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को

  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के जरुरी टिप्स
  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन,

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

शिक्षा विभाग के आदेश से गुरु जी की बढ़ गई टेंशन, शिक्षकों को सुबह छह बजे से पहले स्कूल में हर हाल में बनानी होगी हाजिरी, नहीं तो...

शिक्षा विभाग के आदेश से गुरु जी की बढ़ गई टेंशन, शिक्षकों को

पटना- बिहार शिक्षा विभाग के निर्देश से एक तरफ जहां शिक्षक नाखूश हैं वहीं कथित तौर पर अभिभावक भी परेशान हैं. नए आदेश के मुताबिक टीचर्स को सुबह छह बजे से पहले स्कूल में अपनी हाजिरी बनानी होगी. सुबह छह बजे से पहले शिक्षकों की सामूहिक तस्वीर ली जाएगी. दरभंगा जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आदेश देते हुए लिखा है कि स्कूल निरीक्षकों को सभी स्कूल की प्रात: छह बजे की उपस्थिति पंजी और सभी शिक्षकों का फोटो जिला शिक्षा कार्यालय को आठ बजे तक भेज देना है. छह बजे के बाद का फोटो किसी भी परिस्थिति में नहीं होना चाहिए. हेडमास्टर के साथ वीडियो कॉन्फेंसिंग का फोटो निरीक्षकों को  दोपहर ढाई बजे तक अनिवार्य रूप से भेजने का आदेश दिया गया है. 

 सभी निरीक्षकों को शौचालयों का फोटो भी डेली खींच कर ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है. जिला शिक्षा  कार्यालय से प्रतिदिन निरीक्षण और  अन्य से संबंधित प्रतिवेदन के लिए प्रतिदिन दोपहर तीन बजे तक अपडेट करना जरुरी होगा. ऐसा नहीं किए जाने पर चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी.

 शिक्षकों की समय से पहले उपस्थिति को लेकर शिक्षा विभाग दिन-प्रतिदिन सख्त होता जा रहा है. शिक्षकों का कहना है कि उपस्थिति पंजी पर सभी शिक्षकों का छह बजे हस्ताक्षर, हस्ताक्षर के बाद पंजी का फोटो लेना और  फिर शिक्षकों का ग्रुप फोटो, यह सभी काम रियल टाइम नोट कैम एप के माध्यम से किया जायेगा. 

हाजिरी बनाने से लेकर फोटो खिंचवाने तक की कार्रवाई में पांच से दस मिनट का समय लगेगा.शिक्षा विभाग का कहना है कि शिक्षकों की सामूहिक तस्वीर छह बजे से पहले खिंची जाएगी. 

NSIT
Nsmch

शिक्षकों ने इसका विरोध करते हुए कहा है कि शिक्षा विभाग के इस आदेश से उनके सैलरी कटेगी.