LATEST NEWS

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

बांका में बम धमाके में चार बच्चे बुरी तरह घायल, बम बनाने वाले घर के सामने खेलने के दौरान हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस

बांका में बम धमाके में चार बच्चे बुरी तरह घायल,  बम बनाने वा

BANKA : बांका के  धोरैया थाना क्षेत्र में बम फटने से चार मासूम बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को गंभीर अवस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती करने के बाद सभी को भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना के बाद धोरैया पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है एक घर में बम बनाया जा रहा था। उक्त  जगह पर चार बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक बम फटने से चारों बच्चे चपेट में आने से  गंभीर रूप से जख्मी हो गए।फिलहाल पुलिस बम फटने के सही कारणों का पता लगा  रही है।

घटना शुक्रवार देर शाम की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अहीरों गांव में एक घर के सामने मोहम्मद इस्माइल अंसारी के 8 वर्षीय पुत्र कुर्बान व 11 वर्षिय मुस्तफा और मोहम्मद सद्दाम के पुत्र 5 वर्षीय सनल्लाह एवं मोहम्मद असी शहनाई के 7 वर्षीय पुत्र अब्बू अलीफा सभी चारों बच्चे खेल रहे थे। अचानक उक्त जगह पर एक बम फट गई। जिसमें चारों बच्चे चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बम फटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ कर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने परिजनों की मदद से सभी को धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। 

वहीं धोरैया अस्पताल में सभी का इलाज करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चारों बच्चों को भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है। जिसमें से दो बच्चों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।वहीं इसमें से एक बच्चे की बम विस्फोट की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गए है जिसकी स्थिती काफी नाजुक बताया जा रहा है। घटना के बाद बच्चों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

 घटना की सूचना पर स्थानीय थाना अध्यक्ष अशोक कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। । जिसमें बम विस्फोट होने से चारों बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि सभी को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। बम फटने को लेकर पुलिस घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर रही है। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

बांका धौरैया से प्रदीप कुमार के साथ चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट।