LATEST NEWS

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

  • Nawada
  • दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही

श्रावणी मेले में कांवरियों की सुरक्षा के लिए पहली बार अश्वारोही दस्ते का हुआ गठन, पथ पर दो टुकड़ियों की तैनाती

श्रावणी मेले में कांवरियों की सुरक्षा के लिए पहली बार अश्वार

BHAGALPUR : इस साल श्रावणी मेले की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। कुछ दिन पहले एक कांवरियां की हत्या की घटना सामने आई थी। जिसके बाद अब कांवरियों की सुरक्षा के लिए पहली बार भागलपुर पुलिस प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अश्वारोही दस्ता का गठन किया गया है। अब पुलिस के जवान घोड़े पर सवार होकर कांवरिया पथ की निगरानी कर रहे हैं।

सुल्तानगंज से कमराय तक निगरानी

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर घुड़सवार पुलिस 24 घंटे शिव भक्तों की सुरक्षा में लगी है। 5 अश्वारोही दस्ता घोड़े पर सवार होकर दो टुकड़ियों में भ्रमणशील है। भागलपुर जिला अंतर्गत पड़ने वाला क्षेत्र सुल्तानगंज से कमराय तक अश्वारोही पुलिस का दस्ता संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर बनाए हुए है। 

एसपी ने बताया कि क्यों बनाया अश्वारोही दल

श्रावणी माह में कांवड़ियों की भीड़ का फायदा उठाकर कुछ चोर श्रद्धालुओं का सामान चोरी कर खेतों की ओर भाग जाते थे। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद भी पुलिस बेबस बनी रहती थी। क्योंकि खेतों में पुलिसिया वाहन का चलना मुश्किल हो जाता था। ऐसे में अश्वारोही पुलिस जवानों के दस्ते का गठन श्रावणी माह में श्रद्धालुओं के लिए एक वरदान साबित हो रहा है। 

कांवरियों को भी मिल रही मदद

इतना ही नहीं किसी श्रद्धालु का सामान अगर किसी दुकान में छूट जाता है, तो ऐसे में भी अश्वारोही पुलिस उस समान को मोबाइल की मदद से मालिक तक पहुंचा देती है। साथ ही इस काम से लोगों का विश्वास भी पुलिस की ओर बढ़ता दिख रहा है।

NSIT
Nsmch

वहीं, भागलपुर में एसपी आनंद कुमार के निर्देश पर गठित आश्वारोही टीम की जानकारी मिलने के बाद कांवरिया पथ में कांवरियों के भेष में छिपे चोर और अपराधी किस्म के लोगों के बीच हड़कंप मच गया है।