LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

कैमूर के मतदाताओं को जागरूक करने पहुँची लोकगायिका मैथिली ठाकुर, एक से बढ़कर एक गीत गाकर लोगों को किया जागरूक

कैमूर के मतदाताओं को जागरूक करने पहुँची लोकगायिका मैथिली ठाक

KAIMUR : बिहार की लोकगायिका मैथिली ठाकुर आज कैमूर जिला वासियों को जागरूकता करने को लेकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुई। दरअसल बिहार निर्वाचन आयोग ने मैथिली ठाकुर को अपना आईकॉन बनाया है। जिसको लेकर आज मैथिली ठाकुर कैमूर पहुंची। भभुआ के लिच्छवी भवन में जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें कैमूर के वोट परसेंटेज बढ़ाने को लेकर और मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर मैथिली ठाकुर ने लोगों से अपील की कि आप वोट करें। पहले मतदान तब जलपान। साथ ही लोकगीत सुनाकर उन्होंने लोगों को उत्साहित किया और मतदान करने का अपील किया।

मैथिली ठाकुर ने बताया की  बिहार चुनाव आयोग ने उन्हें राज्य का आइकॉन बनाया है जिसको लेकर अब तक 30 जिलों में  पहुंचकर  मतदाता जागरूकता अभियान चला चुकी है। यह भी अपील कर रही है कि हमें दोबारा अपने जिला में बुलाना है तो आप वोट का परसेंटेज बढ़ाएं। आपके वोट से एक मजबूत लोकतंत्र का निर्माण होगा। चुनाव के दिन 1 जून को सारा काम छोड़कर पहले मतदान करें। उसके बाद आप कोई भी काम करें। आप मतदान जरूर करें और लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बने।

Diarch GO

वहीं जिलाधिकारी सावन कुमार ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर बिहार सरकार द्वारा मैथिली ठाकुर को लोगों को जागरूक करने के लिए कैमूर भेजा गया था। भभुआ के लिच्छवी भवन में मैथिली ठाकुर का कार्यक्रम हुआ। जिसमें भारी संख्या में मतदाताओं ने मैथिली ठाकुर के जागरूकता अभियान सहित कई लोकगीत सुनकर काफी उत्साहित दिखे। सभी ने यह शपथ भी लिया की 1 जून को होने वाला मतदान में वह भाग लेंगे और अपने परिवार को भी वोट देने का अपील करेंगे। साथ ही अगल-बगल के लोगों को भी जागरूक करेंगे कि अपना वोट जरूर करें और एक मजबूत लोकतंत्र का निर्माण करें। 

वहीं युवाओं से अपील किया आप वोट करें और अपना एक सेल्फी फोटो लेकर जिला प्रशासन के वेबसाइट पर डालें। तीन युवाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार 5000, द्वितीय पुरस्कार 3 000 और तृतीया पुरस्कार 2000 की राशि दी जाएगी। सभी युवाओं से अपील है कि आप बढ़-चढ़कर मतदाता जागरूकता अभियान में भाग ले और वोट करें। साथ ही जिला वासियों से अपील किया कि 1 जून को होने वाला मतदान में भाग लेकर अपना जरूर वोट करें। 

NSIT
Nsmch

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट