LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

इंस्टा पर दोस्ती कर पहले युवक ने बनाए संबंध, फिर शादी कराने का झांसा देकर युवक के पिता ने भी बनाया युवती को अपना शिकार

इंस्टा पर दोस्ती कर पहले युवक ने बनाए संबंध, फिर शादी कराने

MUNGER : मुंगेर में एक युवती से पिता पुत्र द्वारा यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। यहां इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर पहले युवक ने युवती से संबंध बनाए। वहीं उसके बाद अपने बेटे से शादी कराने का झांसा देकर पिता ने भी युवती का शारीरिक शोषण किया। पिता-पुत्र के दो साल तक प्रताड़ना झेलने के बाद अब पीड़ित युवती ने थाने में केस दर्ज कराया है। आरोपी पिता की पहचान नृपेन्द्र सिंह और बेटे निलेन्द्र सिंह के रूप में हुई है।  मामला दर्ज होने के बाद जमालपुर थाना पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।

आरोपी पिता-पुत्र बासुदेवपुर थाना क्षेत्र के नंदकुमार हाई स्कूल का रहने वाले है। । पीड़िता ने के अनुसार आरोपी निलेन्द्र ने पहले युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। फिर दोनों में नजदीकियां बढ़ी तो आरोपी लड़का निलेन्द्र ने युवती को झूठे प्रेमजाल में फंसाते हुए शादी का झांसा देकर जमालपुर के एक होटल में बुलाया और युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान निलेन्द्र ने युवती का  अश्लील वीडियो भी बनाकर रख लिया। उसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनता ही रहा। 

बेटे की राह पर पिता ने भी दिया झांसा

इधर बेटे के करतूत का मामला जब पिता नृपेन्द्र सिंह के पास पहुंचा तो नृपेन्द्र ने हरकतों पर गुस्सा जाहिर करने की जगह युवती से साथ गलत करने की खतरनाक योजना बना ली। उन्होंने भी पहले इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती की। फिर यह कहकर  उसे मिलने के लिए जमालपुर बुलाया कि वह दोनों की शादी करवा देगा। जिसके बाद युवती फिर एक जमालपुर के होटल में पहुंची, जहां पहले से इंतजार में बैठे पिता और पुत्र ने न सिर्फ बेटे द्वारा बनाई गई अश्लील वीडियो को वायरल करने की बात कह ब्लैकमेल किया बल्कि पिता ने भी युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया।

जांच में जुटी पुलिस 

कांड की अनुसंधानकर्ता यशोदा कुमारी ने बताया कि बाप बेटे ने रिश्ते को शर्मसार किया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर भी छापेमारी शुरू कर दी गई है। एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित युवती के बयान पर दोनों नामजदों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी है।

NSIT
Nsmch