LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

कैमुर में आपसी रंजिश में दो पक्षों में हुई गोलीबारी, दो की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर

कैमुर में आपसी रंजिश में दो पक्षों में हुई गोलीबारी, दो की ह

कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में दो पक्षों में आपसी रंजिश को लेकर हुई गोलीबारी में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद दोनों घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार पूरे मामले की जांच में जुट गए। घायलों की पहचान पुरुषोत्तमपुर गांव के रहने वाले नीतीश कुमार व आकाश कुमार के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में मोहनियां डीएसपी दिलीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी हुई है। 

इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है. जिन दो लोगों को गोली लगी है उसमें नीतीश और आकाश का नाम शामिल है। एक को पेट में और दूसरे के हाथ में गोली लगी है। किस मामले को लेकर गोलीबारी की घटना हुई है अभी यह कंफर्म नहीं हो सका है। घायल पक्ष के द्वारा कोई आवेदन अभी नहीं दिया गया है लेकिन पूरे मामले की जांच चल रही है।

रिपोर्ट- देवव्रत तिवारी