LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

आपत्तिजनक नारे को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुई गोलीबारी, एक युवक की हत्या दो घायल, BHU में चल रहा इलाज

आपत्तिजनक नारे को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुई गोल

KAIMUR : कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर है, चैनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर में आपत्तिजनक नारे को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच उत्पन्न हुए विवाद के बाद गोलीबारी की नौबत आ गई , लगभग 50 राउंड चली चली में तीन लोग घायल हो गए, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई है। फिलहाल, स्थिति तनावपूर्ण है, भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। मामले में मुखिया पति पर गोलीबारी करने का आरोप है।

मृतक की पहचान ग्राम सिकंदरपुर फुलवरिया टोला वार्ड 6 के निवासी इलियास शाह के 24 वर्षीय पुत्र अनीश शाह जबकि घायलों में उसी मोहल्ले के निवासी स्वर्गीय अतिउल्लाह शाह के 60 वर्षीय पुत्र मेहराब शाह एवं स्व. बंशी प्रजापति के 70 वर्षीय पुत्र मूसा प्रजापति के रूप में हुई है दोनों घायलों को भी गोली लगी है, वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।

ताजिया जूलूस  के दौरान नारे लगाने पर बढ़ा विवाद

मामले से संबंधित मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अनीशा के पक्ष के लोगों के द्वारा प्रत्येक वर्ष मोहर्रम माह में ताजिया बिठाने का कार्य किया जाता है। जिसकी स्वीकृति भभुआ अनुमंडल कार्यालय से मिली थी। मोहर्रम जुलूस के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा आपत्तिजनक नारे लगाए जा रहे थे, जिसपर प्रथम पक्ष के लोगों के द्वारा विरोध किया गया और कहा गया कि ताजिया बिठाने के लिए सभी कागजात प्रथम पक्ष के लोगों का जमा है और इस तरह से आपत्तिजनक नारा लगाने पर अगर कोई घटना होती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा, इसके बाद वहां इस बात को लेकर झगड़ा भी हुआ और मारपीट भी हुई, किसी तरह मामला सुलझा इसके बाद शुक्रवार की रात 8:30 बजे के करीब उसी रंजिश को लेकर दोबारा मारपीट हुई और गोलीबारी जिसमें यह घटना हुई।

फोटो स्टेट कराने गया था युवक

मृतक के पिता इलियास शाह के मुताबिक उनके पुत्र अनीशा मस्जिद के समीप एक फोटो स्टेट की दुकान पर शुक्रवार की रात 8:30 बजे करीब फोटो स्टेट करने के लिए गए थे। जहां दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा गाली-गलौज और मारपीट की जाने लगी, जब मारपीट की सूचना लोगों को मिली और लोग पहुंचने लगे तो दूसरे पक्ष के आधा दर्जन लोगों के द्वारा गोलीबारी की जाने लगी जिसमें अनीशा शाह को आठ गोली लगी मेहराब साहब को चार गोली लगी जबकि मूसा प्रजापति को दो गोली लगी है

NSIT
Nsmch

मृतक के पिता के मुताबिक गांव के मुखिया पति जहांदार खान एवं उनके भाई सरदार खान के द्वारा ही मारपीट के दौरान गोलीबारी करने वाले लोगों को बंदूक देते हुए ललकारा गया था इसके बाद यह घटना हुई। वहीं मौके पर मौजूद ताजियादार मुस्ताक अहमद द्वारा बताया गया ताजिया के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा आपत्तिजनक नारा लगाया जा रहा था, गली-गली में टावर है मियां में पावर है, जिसका इन लोगों के द्वारा विरोध किया गया था, दूसरे पक्ष के लोग काफी दबंग किस्म के व्यक्ति हैं उस समय भी मारपीट करने लगे इस बात को लेकर शुक्रवार की रात भी मारपीट और 50 राउंड के करीब गोली चलाई गई जिसमें यह घटना घटित हुई है,

घटना से संबंधित जानकारी लेने पर भभुआ एसडीपीओ शिव शंकर कुमार के द्वारा बताया गया मोहर्रम के जुलूस में विवाद को लेकर 19 जुलाई की शाम दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था जिसमें अनीश शाह पिता इलियास शाह की मौत हो गई है वहीं दो लोग घायल हैं घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया गया है वहीं अभियुक्त बेलाल खान के घर से तीन खोखा एवं हथियार साफ करने के सामग्री बरामद हुए हैं, वही एक खाली पोल्ट्री फार्म जहां लोग हथियार वगैरा रहते हैं और सोते वगैरा थे,वहां से तीन जिंदा कारतूस 11 खोखा बरामद किया गया है, एवं बरकत अंसारी के छत पर से एक देसी पिस्टल बरामद किया गया है।

प्रारंभिक अनुसंधान के दौरान यह जानकारी मिली है कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से विवाद चल रहा है, मृतक के परिजनों के द्वारा दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कुल 29 लोगों पर आरोप लगाया गया है,  वहीं द्वितीय पक्ष की तरफ से अभी कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। सभी लोग फरार हैं, मामले में चार लोगों की अब तक गिरफ्तारी हो चुकी है, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।