LATEST NEWS

  • सदाकत आश्रम में मनाई गई बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती, कांग्रेस नेताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
  • सदाकत आश्रम में मनाई गई बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती, कांग्रेस नेताओं ने प्रतिमा पर

  • विकास मित्र शंकर मांझी हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी बंटी राइडर की तलाश जारी
  • विकास मित्र शंकर मांझी हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी बंटी राइडर की तलाश जारी

  • Bihar News : गया में जदयू की ‘20 साल बेमिसाल’ प्रदर्शनी का हुआ समापन, लोगों ने एक ही छत के नीचे देखी बिहार की बदलती तस्वीर
  • Bihar News : गया में जदयू की ‘20 साल बेमिसाल’ प्रदर्शनी का हुआ समापन, लोगों ने एक ही

  • BJP प्रवक्ता कुंतल कृष्ण का प्रशांत किशोर पर तीखा हमला, बोले- 'जन सुराज की हकीकत से जनता हो चुकी है वाकिफ'
  • BJP प्रवक्ता कुंतल कृष्ण का प्रशांत किशोर पर तीखा हमला, बोले- 'जन सुराज की हकीकत से जनता हो

  • Bihar News : दिवाली और छठ से पहले वित्तरहित शिक्षकों और कर्मियों को मिली सौगात, खाते में सीधे भेजी जा रही अनुदान राशि
  • Bihar News : दिवाली और छठ से पहले वित्तरहित शिक्षकों और कर्मियों को मिली सौगात, खाते में सीधे

मुंबई जाने के लिए स्टेशन पर खड़ी पवन एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, खिड़की तोड़कर यात्रियों को निकाला गया बाहर

मुंबई जाने के लिए स्टेशन पर खड़ी पवन एक्सप्रेस के एसी कोच मे

MADHUBANI : भारतीय रेल के ट्रेनों मे आग लगने की घटनाएं थमती नजर नहीं आ रही है। लगातार ट्रेनों में आग लगने की घटनाएं हो रही है। इस बार मामला मधुबनी जिले से सामने आया है। जहां जयनगर से मुंबई जानेवाली पवन एक्सप्रेस के एसी टू टायर कोच में आग लग गई है। आग लगते ही यात्रियों में अफरा तफरी मच गई थी। हालांकि, कर्मचारियों की सूझबूझ से शॉर्ट सर्किट से लगी आग पर काबू पा लिया गया है।

बताया गया ट्रेन मुंबई जाने के लिए प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी। एक बजे ट्रेन के खुलने का समय था। इससे पहले की ट्रेन रवाना होती, उसके कोच में आग लग गई। जिसके बाद स्टेशन पर अफरा-तफरा मच गई। आनन फानन में यात्रियों को खिड़की तोड़कर सुरक्षित निकाला गया है। बोगी से बाहर निकलने के बाद यात्रियों के चेहरे पर डर साफ देखा गया। 

मुंबई में होता है मेंटनेंस का काम

इस ट्रेन को जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार ट्रेन के मेंटेनेंस का काम मुंबई में होता है। जयनगर में सिर्फ पानी लोड और साफ-सफाई की जाती है। वाशिंग मुंबई में होती है। इलेक्ट्रिक चेक हुई थी या नहीं अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है।