LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

विकास मित्र शंकर मांझी हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी बंटी राइडर की तलाश जारी

गयाजी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चर्चित विकास मित्र शंकर मांझी हत्याकांड मामले मे एक और आरोपी को धर दबोचा है। वहीं मुख्य आरोपी बंटी राइडर की गिरफ्तारी केलिए लगातार छापेमारी कर रही है......

विकास मित्र शंकर मांझी हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, म
विकास मित्र हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार- फोटो : मनोज कुमार

Gayaji : जिले के डेल्हा थाना क्षेत्र के चर्चित विकास मित्र शंकर मांझी हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में संलिप्त फरार आरोपी प्रमोद चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही वह पुलिस की गिरफ्त से बचकर अपने ससुराल में छिपकर रह रहा था। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह गिरफ्तारी की गई है।

4 अक्टूबर को हुई थी शंकर मांझी की गोली मारकर हत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 4 अक्टूबर को विकास मित्र शंकर मांझी अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने पीछे से आकर उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था और लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया था।

अबतक तीन आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश तेज

इस हाई-प्रोफाइल मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार अनुसंधान और छापेमारी कर रही है। पुलिस इससे पहले दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, इस पूरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी बंटी राइडर अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर है और फरार चल रहा है।

NSIT
Nsmch

एसआईटी का गठन, जल्द होगी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी

डेल्हा थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि इस हत्याकांड के सफल उद्भेदन और फरार चल रहे मुख्य आरोपी बंटी राइडर की सुरागरसी कर उसे धर दबोचने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। तकनीकी अनुसंधान और लगातार छापेमारी के बल पर मुख्य आरोपी को भी बहुत जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

मनोज की रिपोर्ट