LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

BJP प्रवक्ता कुंतल कृष्ण का प्रशांत किशोर पर तीखा हमला, बोले- 'जन सुराज की हकीकत से जनता हो चुकी है वाकिफ'

Bihar Politics : बीजेपी प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने बांकीपुर विधायक व जनसुराज के सूत्रधार पीके पर बड़ा हमला बोला है। उन्होने कहा है कि दूसरों को सुशासन और जवाबदेही का पाठ पढ़ाते हैं, लेकिन अपनी ही पार्टी के दलित अध्यक्ष को साजिश के तहत अपमानित कराते है.

BJP प्रवक्ता कुंतल कृष्ण का प्रशांत किशोर पर तीखा हमला, बोले
बीजेपी प्रवक्ता का पीके पर बड़ा हमला- फोटो : नरोत्तम कुमार

Patna : बिहार की राजनीति में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीखा राजनीतिक हमला बोला है। बीजेपी प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने प्रशांत किशोर को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें ‘जालसाज किशोर’ करार दिया है। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जागरूक जनता अब प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी जन सुराज के दावों की सच्चाई पूरी तरह समझ चुकी है।

संगठन के भीतर पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल

कुंतल कृष्ण ने कहा कि प्रशांत किशोर दूसरों को सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही का पाठ पढ़ाते हैं, लेकिन जब उनकी अपनी ही पार्टी से जुड़े गंभीर मामले सामने आते हैं, तो वे सवालों के घेरे में आ जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में दलित अध्यक्ष होने के बावजूद उन्हें कथित तौर पर साजिश के तहत अपमानित कराया गया, जो प्रशांत किशोर के दोहरे चरित्र को उजागर करता है।

70 लाख रुपये के बकाये और विवाद पर स्पष्टीकरण की मांग

बीजेपी प्रवक्ता ने हालिया विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि यदि संगठन से जुड़ा 70 लाख रुपये के बकाये का आरोप सही है, तो प्रशांत किशोर को इस पर जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि भुगतान आखिर क्यों लंबित रखा गया और पार्टी के भीतर विवाद की नौबत क्यों आई।

व्यवहार और जवाबदेही से बदलेगा बिहार, केवल नारों से नहीं

NSIT
Nsmch

कुंतल कृष्ण ने दो टूक शब्दों में कहा कि सिर्फ बड़े-बड़े भाषण देने और जनता को सपने दिखाने से बिहार नहीं बदलने वाला है। राज्य के विकास के लिए व्यवहार, पारदर्शिता और जिम्मेदार आचरण की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दूसरों को सीख देने से पहले प्रशांत किशोर को अपने ही संगठन से जुड़े गंभीर मामलों और आंतरिक विवादों का जवाब देना चाहिए।

नरोत्तम की रिपोर्ट