LATEST NEWS

  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ मास्टर माइंड को दबोचा, बड़े गैंग का खुलासा
  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ

  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह

  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी
  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी

  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से हुआ स्वागत
  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से

  • औरंगाबाद में ‘अरनव तूफान’ का कहर: 48 घंटे की लगातार बारिश से 50% से अधिक धान की फसल बर्बाद, किसानों की बढ़ी मुश्किलें
  • औरंगाबाद में ‘अरनव तूफान’ का कहर: 48 घंटे की लगातार बारिश से 50% से अधिक धान की फसल

राजभवन के खिलाफ एफआईआर, ममता बनर्जी की पुलिस ने तीन अधिकारियों पर दर्ज किया केस, यह है मामला

राजभवन के खिलाफ एफआईआर, ममता बनर्जी की पुलिस ने तीन अधिकारिय

DESK : कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर एक महिला ने नौकरी के बहाने कई बार यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाया था। जिसमें अब ममता बनर्जी की पुलिस ने राजभवन के तीन अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।  तीनों अधिकारियों पर महिला कर्मचारी को गलत तरीके से रोकने का आरोप है। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजभवन की एक महिला संविदा कर्मचारी ने छेड़छाड़ मामले में मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराया था, जिसके बाद हेयर स्ट्रीट पुलिस थाने में तीन अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अधिकारी ने कहा, मामला इसी माह की दो तारीख का है। हम उस शाम उनकी भूमिका की जांच करेंगे।’’ 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजभवन में अस्थायी कर्मचारी होने का दावा करने वाली एक महिला ने इस महीने की शुरुआत में पुलिस से संपर्क किया था और दावा किया था कि नौकरी के बहाने राज्यपाल द्वारा कई बार उसका यौन शोषण किया गया।

वहीं इस पूरे मामले में गवर्नर बोस ने आरोपों से इनकार किया और उन्हें "झूठी साजिश" कहा था। उन्होंने कहा था, "सच्चाई की जीत होगी। अगर कोई मुझे बदनाम करके कुछ चुनावी लाभ चाहता है, तो भगवान उनका भला करे। लेकिन वे बंगाल में भ्रष्टाचार और हिंसा के खिलाफ मेरी लड़ाई को नहीं रोक सकते।"

NSIT
Nsmch