LATEST NEWS

  • गयाजी रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई: 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत चोरी के दो मोबाइल के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार
  • गयाजी रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई: 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत चोरी के दो मोबाइल के

  • Bihar News : बोधगया में CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, गया-बोधगया में बनेंगी 12 टाउनशिप, उद्योगों के लिए 20 हजार मेगावाट बिजली का लक्ष्य
  • Bihar News : बोधगया में CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, गया-बोधगया में बनेंगी 12 टाउनशिप, उद्योगों के

  • सुपौल के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में शुरू हुई डायलिसिस सेवा, ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा बड़े शहरों का चक्कर
  • सुपौल के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में शुरू हुई डायलिसिस सेवा, ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा

  • Nishant Kumar Orders Food Safety Crackdown
  • निशांत के एक्शन मोड से मिलावटखोरों में हड़कंप, मिठाई दुकानों से बड़े होटलों तक में खराब मिठाई, पनीर

  • Bihar News : बगहा में सर्पदंश से युवक की हुई मौत, तीन मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
  • Bihar News : बगहा में सर्पदंश से युवक की हुई मौत, तीन मासूम बेटियों के सिर से उठा

मधुबनी में बेख़ौफ़ बदमाशों ने शिक्षिका के पति का दिनदहाड़े किया अपहरण, 50 लाख रूपये की मांगी रंगदारी

मधुबनी में बेख़ौफ़ बदमाशों ने शिक्षिका के पति का दिनदहाड़े किया

MADHUBANI : जिले में अपराधी बेलगाम हो गए है। जिले में हत्या, लूट, डकैती और अपहरण जैसी वारदात में काफी इजाफा हो चूका है। एक बार फिर काले रंग के स्कार्पियो पर सवार चार अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े एक शिक्षिका के पति का अपहरण करने का मामला सामने आया हैं। घटना खजौली थाना क्षेत्र के फुलचनिया- ललित लक्ष्मीपुर हाल्ट मुख्य सड़क पर वेंता मोड़ के समीप की शनिवार की बताई रही हैं। अपराधी अपहृत व्यक्ति के मोबाइल से उनकी पत्नी को फोन कर पचास लाख रुपये रंगदारी की मांग कर रहा है। इस मामले में अपहृत व्यक्ति की पत्नी अंबे कुमारी ने खजौली थाना में आवेदन दी है  जिसमें उन्होंने चार लोगों को नामजद किया है।

दिये गए आवेदन में अंबे कुमारी ने कहा है कि वे कलुआही बीआपी में शिक्षिका के पद पर पदस्थापित हैं। अन्य दिनो की भांति वे अपने पति अमित कुमार मिश्र के साथ बाइक से वापस लक्ष्मीपुर पंडा स्थित अपने घर वापस लौट रही थी। जैसे ही वे लोग फुलचनिया- ललित लक्ष्मीपुर हाल्ट मुख्य सड़क पर वेंता मोड़ के समीप पहुंचे। एक काले रंग के स्कार्पियो उनके बाइक के आगे रोक कर चार लोग उतरे और पति -पत्नी के साथ मारपीट करने लगे। फ़िर जबरन मेरे पति को स्कॉर्पियो में बैठाकर बाबू बरही की ओर फरार हो गए। साथ ही मोबाइल से 50 लाख रुपए रंगदारी देने की मांग कर सुपौल पहुंचने को कहा। 

घटना की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुँच मामले की तफ्तीश में जुट गई है। अपहरणकर्ता की धर पकड़ को लेकर मधुबनी जिला पुलिस टेक्नीशियन पुलिस एवं खजौली थाना पुलिस के सहयोग से मोबाइल लोकेशन ट्रेस निकालकर सभी थाना पुलिस को एलर्ट कर दिया है। 

वही खजौली थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि जिला पुलिस टेक्नीशियन सेल की मदद से अपहरण कर्ता को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी की जा रही है।  साथ ही मामले की व्यापक तौर पर छानबीन की जा रही है। घटना के 20 घंटे बीत जाने के बावजूद भी अभी तक फिलहाल पुलिस का हाथ खाली पड़ा हुआ है। परिजनों को चिंता सताए जा रही है। 

NSIT
Nsmch

मधुबनी से राजकुमार झा की रिपोर्ट