LATEST NEWS

  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : आरोपी ने फोटो वायरल करने के नाम ठगे 17 लाख जेवरात और नगदी की ठगी, थाने में FIR दर्ज
  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : आरोपी ने फोटो वायरल करने के नाम ठगे 17

  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ मास्टर माइंड को दबोचा, बड़े गैंग का खुलासा
  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ

  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह

  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी
  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी

  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से हुआ स्वागत
  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से

गयाजी रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई: 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत चोरी के दो मोबाइल के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार

'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत आरपीएफ ने गयाजी रेलवे स्टेशन पर दो मोबाइल फोन के साथ दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ ने यह कार्रवाई शनिवार की सुबह आपराधिक गतिविधियों पर लगाने लगाने के लिए गश्त के दौरान अंजाम दिया....

गयाजी रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई: 'ऑपरेशन यात्री स
गयाजी रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई- फोटो : मनोज कुमार

Gayaji : गयाजी रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी के दो मोबाइल फोन के साथ दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। रेलवे सुरक्षा बल, RPF पोस्ट गया और राजकीय रेल थाना (GRS) की संयुक्त टीम स्टेशन परिसर में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए गश्त कर रही थी, तभी इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस सख्त कार्रवाई से स्टेशन परिसर में सक्रिय अपराधियों और संदिग्धों के बीच हड़कंप मच गया है।

सुबह तड़के संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए दोनों आरोपी

शनिवार को सुबह करीब 4:50 बजे सुरक्षाकर्मियों ने प्लेटफॉर्म संख्या एक-बी के दिल्ली छोर के पास दो व्यक्तियों को संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त देखा। संदेह होने पर जब सुरक्षा बलों ने उन्हें रोककर पूछताछ शुरू की, तो दोनों घबराने लगे। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाशी ली और कड़ाई से पूछताछ की, जिससे उनके पास मौजूद चोरी के सामान का खुलासा हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान और बरामदगी

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है:

  • सूरज राम (आयु: 41 वर्ष), निवासी - गिरिडीह जिला, झारखंड।
  • राहुल कुमार (आयु: 24 वर्ष), निवासी - बोधगया थाना क्षेत्र, जिला गया, बिहार।

आरपीएफ की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, दोनों के पास से चोरी के दो अदद मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मोबाइल के संबंध में वे कोई संतोषजनक जवाब या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

NSIT
Nsmch

यात्रियों की सुरक्षा के लिए RPF की लगातार गश्त जारी

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रेलवे प्रशासन और RPF यात्रियों की सुरक्षा और उनके सामान की हिफाजत सुनिश्चित करने के लिए स्टेशन परिसर में लगातार निगरानी रख रहे हैं। इस कार्रवाई को गया जंक्शन पर अपराध नियंत्रण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

मनोज की रिपोर्ट