LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

बगहा में नकली सीमेंट बरामद, भंडाफोड़ के बाद आरोपियों की धरपकड़ के लिए दनादन छापेमारी , भारी मात्रा में बोरियां और सामान बरामद

बगहा में नकली सीमेंट बरामद, भंडाफोड़ के बाद आरोपियों की धरपकड

प•चम्पारण के बगहा से है जहां धनहा थाना क्षेत्र से एमपी बिरला कंपनी के सीएफए द्वारा एक ट्रॉली नकली सीमेंट जब्त किया गया है.. जिसे धनहा थाना पुलिस को सुपुर्द कर नकली सीमेंट बनाने एवं बेचने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इस मामले को लेकर पुलिस अभी रामनगर और नरकटियागंज में भी गहन छापेमारी कर रही है. दरअसल बगहा में एमपी बिरला सीमेंट कंपनी का नकली सीमेंट बिक्री के लिए ले जाते समय पकड़ा गया . जिसके बाद नकली सीमेंट कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

 बताया जा रहा है की रामनगर से एक ट्रॉली पर परफेक्ट प्लस सीमेंट की सैकड़ों बोरियां धनहा में बिक्री हेतु भेजा गया था इसी दौरान एमपी बिरला कम्पनी के अधिकारियों को इसकी भनक लग गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीएफए कुमुद रंजन ने ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदे सीमेंट को जांचने के बाद धनहा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी . जिसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया और साथ हीं दुकानदार समेत ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, इनके द्वारा दी गई जानकारी के आलोक में फिलहाल नरकटियागंज और रामनगर के कई हिस्सों में छापेमारी चल रही है.

Diarch GO

 अनुमान लगाया जा रहा है की नकली सीमेंट का भारी स्टॉक कई जगहों पर छिपाकर रखा गया है एमपी बिरला कंपनी के सीएफए कुमुद कुमार ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी कि रामनगर में कंपनी के परफेक्ट प्लस नाम का सीमेंट का डुप्लीकेट सीमेंट बनाया जा रहा है और बिहार यूपी के सिमाई क्षेत्रों में इसकी सप्लाई धड़ल्ले से की जा रही है.

 लिहाजा छापेमारी कर धनहा से ज्ञानेश्वर प्रसाद के दुकान के पास एक ट्रॉली सीमेंट पकड़ कर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया. इस मामले में MP बिरला के सीएफए ने बताया कि नकली सीमेंट बनाने वाले रामनगर के ज्ञानी जी और दुकानदार ज्ञानेश्वर प्रसाद एवं ट्रैक्टर ट्राली ड्राईवर पर एफआईआर किया गया है, ताकि नकली सीमेंट कारोबारियों पर नकेल कसा जा सके.

NSIT
Nsmch

 इस संबंध में धनहा प्रभारी थानाध्यक्ष रामशंकर सिंह ने बताया की सीमेंट लदा एक ट्रेक्टर ट्रॉली को जप्त किया गया है. इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई है. वरीय पदाधिकारियों के आदेशानुसार पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है .