LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

मोहनिया के नगर पंचायत बनने के 10 साल बाद भी नहीं बदली विकास की तस्वीर, चचरी पुल से होकर जाते हैं 200 घरों के लोग

मोहनिया के नगर पंचायत बनने के 10 साल बाद भी नहीं बदली विकास

KAIMUR : भले ही मोहनिया शहर को नगर पंचायत का दर्जा मिले 10 वर्ष से अधिक हो गया है। लेकिन आज भी मोहनिया शहर में स्थित कई वार्डों की व्यवस्था गांव से भी बदत्तर है। जहां सड़क नाली बिजली की समस्या से आज भी शहरवासी जूझ रहे हैं। मोहनिया शहर के सभी वार्डों में सुविधाओं का घोर अभाव है।

सबसे हैरान करनेवाली तस्वीर मोहनिया वार्ड 15 स्थित इस्लामगंज की है। जहाँ सड़क के अभाव व जलजमाव को लेकर लोग बांस के बने चचरी से होकर घरों तक जाते है। लेकिन नगर पंचायत द्वारा लोगों की परेशानी पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वार्डों में 10 वर्ष बाद भी किस कदर का विकास किया जा गया है। इसकी बानगी बांस का बने चचरी पुल ही बया कर रहा है।

Diarch GO

मालूम हो कि मोहनिया भभुआ रोड के पश्चिम वार्ड नंबर 15 इस्लामगंज मोहल्ला स्थित है। जिसकी आबादी करीब 4000 है। लेकिन आज भी यह मूलभूत सुविधाओं से काफी दूर है। इस्लामगंज मोहल्ले के मस्जिद के समीप सड़क एवं जलजमाव के कारण लोगों द्वारा चचरी का पुल बनाया गया है। 

इसी चचरी पुल के सहारे लोग अपने अपने घर तक जाते हैं। लेकिन सबसे अधिक परेशानी बाइक एवं चार चक्कावाले लोगों को होती है, जो लोगों के घरों तक नहीं पहुंच पाता है। नगर पंचायत के गठन होने के 10 वर्ष बाद भी 200 घरों के लोग चचरी पुल के सहारे अपने घरों तक जाने को मजबूर है।

NSIT
Nsmch

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट